सूरजपुर (रामानुजनगर) 05 अक्टूबर। रिहन्द टाइम्स। सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र रामानुजनगर में वन विभाग ने अवैध रूप से वनोपज का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पावर ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है। दोनों मामलों में कुल 78 नग वनोपज जब्त किए गए हैं।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 858/01 एवं 858/02 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी-29-ए-6023 को पकड़ा गया, जिसमें साल चिरान के 22 नग, जिसकी मात्रा0.377 घनमीटर तथा अनुमानित कीमत 10,492 बताई गई है। वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 2 लाख दर्ज किया गया है।
इसी तरह दूसरे प्रकरण में पावर ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया। इसमें मिश्रित प्रजाति की 56 नग बल्ली, जिसकी अनुमानित कीमत 12,466 बताई गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली का अनुमानित मूल्य करीब 3 लाख दर्ज किया गया है।
वन विभाग के दस्तावेज के अनुसार दोनों वाहनों को ग्राम पंचायत महेशपुर के अंतर्गत मुख्य मार्ग पुलिया के पास कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया। विभाग ने वनोपज एवं वाहनों को अपने कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 52 तथा छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
वन विभाग द्वारा दोनों मामलों में आगे की अधिग्रहण कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी पूजा यादव, उपवन क्षेत्रफल कृष्ण राम टोप्पो, वनरक्षक राहुल, रितेश ,ऋषि सुनील, रामानुजनगर के वनकर्मियों के द्वारा कार्यवाही की गई।
Trending
- विदेशी ब्रांड शराब 10 अक्टूबर से 15 प्रतिशत तक होंगे सस्ते
- चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार
- 2.39 एकड़ भूमि शासकीय मद में दर्ज करने के आदेश
- धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले दो दलाल गिरफ्तार
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप जब्त
- Rihand Times 05-10-2026
- Rihand Times 03-10-2026
- निजी अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, चार सदस्यीय दल ने किया निजी अस्पतालों के लैब व्यवस्थाओं का निरीक्षण

