राजपुर। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में जेवर चोरी कर फरार हुईं दो महिलाओं को राजपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों महिलाएं अंबिकापुर और रामानुजगंज होते हुए झारखंड की ओर भागने की फिराक में थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू कार्य के लिए दो अनजान महिलाओं को मासिक वेतन पर रखा था। महिला के स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान दोनों महिलाओं ने घर में रखे जेवर चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद शहडोल पुलिस ने दोनों महिलाओं का हुलिया एवं अन्य जानकारी राजपुर पुलिस को दी। सूचना के आधार पर राजपुर में संदिग्ध हुलिए की दो महिलाएं पुलिस को मिलीं। पूछताछ के दौरान दोनों ने शुरू में अपना सही नाम-पता नहीं बताया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
पकड़ी गई दोनों महिलाएं देवरिया, उत्तर प्रदेश निवासी बताई गई हैं। थाना कोतवाली शहडोल मध्यप्रदेश की महिला पुलिस टीम राजपुर पहुंचकर दोनों युक्तियों के कब्जे से सोने की चेन एवं चांदी की पायल बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामला थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 429/26, धारा 303(2), 306, 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज बताया गया है।
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहडोल के सहायक उपनिरीक्षक विश्वनाथ तिवारी, प्रधान आरक्षक सरिता सिंह राठौर, महिला आरक्षक अरुंधती एवं प्रियंका ताम्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत

