रामानुजगंज (बलरामपुर)। 04 अगस्त। वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (ॅब्ब्ठ मध्य क्षेत्र भोपाल), राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर और बलरामपुर वनमंडल की संयुक्त टीम ने वन्यजीव अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह (interstate ivory smuggling gang ) का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में टीम ने तीन आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से 3 नग हाथी दांत (जबड़ा) बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्हर नदी के किनारे स्थित आमंत्रण धर्मशाला के कमरा नंबर 205 में एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथी दांत की तस्करी के इरादे से ठहरा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल धर्मशाला के उक्त कमरे में दबिश दी। कमरे की विस्तृत छानबीन करने पर एक बैग में रखे 3 नग हाथी दांत बरामद हुए।
मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने तस्करी में शामिल होने का अपराध स्वीकार किया। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 42 वर्षीय संतोष कुमार विश्वकर्मा निवासी तुकबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू, झारखंड, 49 वर्षीय अजय कुमार गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 11, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर 50 वर्षीय और सतेन्द्र कुमार रजक निवासी वार्ड क्रमांक 05, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर शामिल हैं। मामले में परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर लिया गया है।
विदित हो कि भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-प् भाग-1 के तहत अत्यंत संरक्षित प्राणी की श्रेणी में आता है, जिसके तहत आरोपियों पर वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- काशी विश्वनाथ दर्शन के लिये गया था इंजीनियर का परिवार, इधर घर से 20 लाख की हो गयी चोरी
- Rihand Times 04-08-2026
- अंर्तराज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन हाथी दांत जप्त
- रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का संदिग्ध शव
- दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, मवेशी कराए गए मुक्त
- स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस!
- Rihand Times 03-08-2026
- चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

