अम्बिकापुर। 30 जुलाई। शहर के निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर किस प्रकार का बेहूदापन होने लगा है यह तथाकथित नामी बिरला ओपन माइंड स्कूल में दिखाई दे रहा है स्कूल में एक बच्चे को सजा के रूप में एक शिक्षिका ने 100 बार मां की गाली लिखवाई ( Abused word in punishment) और फिर उसपर उसके अभिभावक से हस्ताक्षर कराने के लिए भी कह दिया। इस मामले की शिकायत होने के बाद अब स्कूल प्रबंधन सफाई देता फिर रहा है वहीं शिक्षा विभाग ने मामले में कार्यवाही की बात कही है।
इस संबंध मंे मिली जानकारी के अनुसार बिरला ओपन माइंड स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले दो छात्रों में किसी बात को लेकर कहा सुनी होने पर छात्रों ने एक-दूसरे को गालीयां दे दी। इसपर वहां मौजुद एक शिक्षिका ने एक बच्चे को गाली को सजा के तौर पर कापी पर लिखने को कहा और उसे सौ बार लिखवाकर उसपर अभिभावक के साईन लेकर आने के लिए कह दिया।
फरार गैंगस्टर सब्बीर आलम, पुत्र कामरान समेत 9 पर एक और एफआईआर दर्ज
तेज बहाव में बहा 10 वर्षीय बालक, दूसरे दिन भी जारी रहा तलाशी अभियान
इससे बच्चा डर गया और डरते-डरते पिता को मामले के बारे में बताया। शिक्षिका की इस करतूत से नाराज पिता ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर दी है। बच्चे के पिता का कहना है कि अगर बच्चों में कोई विवाद हुआ और बच्चों ने गालियां दी भी तो शिक्षिकों का कर्तव्य है कि उसे दंड देकर सही दिशा दें ना कि उसे और गालियां लिखवाकर परिजनों से हस्ताक्षर कराने के लिए भेजें।
इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने परिजनों से माफी मांगते हुए उक्त शिक्षिका को निलंबित करने की जानकारी दी है वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराने और जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

