अंबिकापुर। 29 जुलाई। झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर सब्बीर (gangster Sabbir Alam) उर्फ साबिर आलम और उसके बेटे कामरान समेत 9 लोगों के खिलाफ अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज किया है। आरोपियों ने खरसिया नाका के एक व्यवसायी पर पहले दर्ज दो मामलों को वापस लेने का दबाव बनाया और गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता खरसिया नाका निवासी अबू मोहम्मद पिता अब्दुल हकीम 28 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि कामरान साबरी, साबिर आलम और जिसान आलम के साथ कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने पहले भी कोतवाली थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई थी, उन्हीं मामलों को वापस लेने के लिए आरोपी पिछले कई महीनों से उसे लगातार धमका रहे थे।
एफआईआर में बताया गया है कि सबसे पहले 3 जनवरी 2026 को शाम विवाद हुआ था। इसके बाद 4 जनवरी को भी सुबह 10 बजे नौसाद आलम, इरशाद आलम और मो. साद ने जानबूझकर इनोवा कार घर के गेट के पास खड़ी कर विवाद करते हुए गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना 17 मार्च 2026 को शाम 3.30 बजे हुई। जिसमें कार से जा रहे अबू मोहम्मद का स्कूटी से पीछा करते सलमान और कामरान ने उन्हें गाली देते हुए पहले दर्ज केस को वापस नहीं लेने पर जान से मार देने की धमकी दी।
अबू मोहम्मद ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लगातार उनके और परिवार के साथ कोई बड़ी घटना करने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वे भयभीत हैं। पुलिस ने मामले में साबिर आलम, कामरान साबरी, इरशाद आलम, जिसान आलम, दिलशाद आलम, सलमान, मो. साद, खुशबास और नौसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर पुलिस गिरफ्त से बाहर
बता दें कि, वासेपुर में हत्या के मामले में सजायाफ्ता गैंगस्टर सब्बीर आलम करीब 13 सालों से अंबिकापुर में छिपकर रह रहा था। एक जुलाई को झारखंड पुलिस उसे गिरफ्तार करने अंबिकापुर पहुंची थी, लेकिन उसके सहयोगियों ने विवाद करके उसे पुलिस के चंगुल में आने से पहले ही भगा दिया था, इसके बाद से वह फरार है। इधर अंबिकापुर में भी एक और मामला दर्ज हो गया है।
Trending
- फरार गैंगस्टर सब्बीर आलम, पुत्र कामरान समेत 9 पर एक और एफआईआर दर्ज
- तेज बहाव में बहा 10 वर्षीय बालक, दूसरे दिन भी जारी रहा तलाशी अभियान
- Rihand Times 29-07-2026
- एक करोड़ का ईनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था
- आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
- कब्र खोदकर निकाला गया शव, परिजनों ने हत्या का जताया संदेह
- वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के संघर्ष, मेहनत और हौसलें का फल है ‘सिल्वर मेडल’…
- मोबाइल दुकान संचालक का था महामाया पहाड़ में मिला कंकाल

