सूरजपुर। (ओडगी)। 29 जुलाई। विकासखंड ओड़गी के कुदरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम पंचायत चपदा निवासी 10 वर्षीय बालक (10-year-old boy) ढ़ेकी नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और चिंता का माहौल है। देर रात तक पुलिस एवं ग्रामीणों की संयुक्त टीम बालक की तलाश में जुटी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चपदा निवासी रामसिंह का 10 वर्षीय पुत्र अपने एक साथी के साथ ढ़ेकी नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। साथ मौजूद बच्चे ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कुदरगढ़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। हालांकि लगातार हो रही बारिश, नदी का तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालक बचपन से मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित था। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा बुधवार को भी खोज अभियान जारी रखा गया था परन्तु दोपहर तक बालक का अता-पता नहीं चल पाया था।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Trending
- Rihand Times 16-09-2026
- RIHAND TIMES 15-09-2026
- Rihand Times 14-09-2026
- Rihand Times 12-09-2026
- स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत
- Rihand Times 11-09-2026
- ओडिशा में 5 ओरांगुटान मिलने पर एक्शन में CM माझी
- महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

