लखनऊ/ उत्तर प्रदेश की लखनऊ विजिलेंस टीम ने एक पूर्व ARTO अफसर के घर से 1.62 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं. इसके अलावा गहने, गाड़ी और अन्य कीमती चीज़ें भी मिली हैं. बताया गया कि उनपर पहले से ही आय से अधिक संपत्ति रखने का केस चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पूर्व अफसर के घर से ‘कुबेर का खज़ाना’ मिला है. ललित कुमार आगरा में पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के पद पर तैनात थे. यूपी विजिलेंस टीम ने उनके लखनऊ वाले घर से 1.62 करोड़ रुपये नगद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए. उनके घर से बरामद की गई कुल संपत्ति की कीमत 35 करोड़ रुपये है.
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की गोल्डन ऑवर जान बचाने वाले नागरिकों को मिली 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
युवाओं का अद्भुत संकल्प, 22 दिन में 2200 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे तिरुपति बालाजी
जनपद पंचायत भैयाथान में 6 माह से नहीं हुई सामान्य सभा की बैठक
ललित कुमार का लखनऊ के अलीगंज के चंद्रलोक कॉलोनी में घर है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 और 8 जुलाई को कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद विजिलेंस ने उनके घर रेड मारी. अफसर पर पहले से ही ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988’ के तहत मुकदमा दर्ज है. आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति रखी है. अब राज्य सरकार के आदेश पर विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है.
घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेटों में छिपाकर रखा गया 1.62 करोड़ रुपये कैश मिला.
13 किलो सोना बिस्कुट, ईंटों और आभूषणों के रूप में मिला जिसकी वैल्यू लगभग 20 करोड़ रुपये है.
ईंटों, सिक्कों और गहनों के रूप में 9 किलो चांदी मिली.
13 करोड़ रुपये कीमत के लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली में जमीन/प्लॉट और नोएडा में फ्लैट हैं.
1 करोड़ रुपये से अधिक बैंक जमा, डाकघर योजनाएं, म्यूचुअल फंड और एफडी मिले.
टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कारें और एक रिवॉल्वर भी मिला है.
घर के कोने-कोने में छिपाए नोट
रिपोर्ट के मुताबिक, घर के कई हिस्सों और गुप्त जगहों पर नोटों की कई गड्डी मिलीं. विजिलेंस ने जब काउंटिंग की तो पता चला कि कुल रकम 1.62 करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा सोने और चांदी के कई जेवर मिले जिनकी कुल कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई.
लखनऊ के कई पॉश इलाकों में फ्लैट्स और रायबरेली और बाराबंकी में कृषि भूमि का भी पता चला है. इन संपत्तियों की कीमत आज के मार्किट वैल्यू के हिसाब से 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. घर की अन्य कीमती चीज़ें जैसे कुर्सी इलेक्ट्रॉनिक वगैरह की भी लिस्ट तैयार की गई है और जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश विजिलेंस के डायरेक्टर और डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस ने लखनऊ विजिलेंस टीम को इस सफल रेड की बधाई दी. इसके साथ ही टीम को 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया.

![पूर्व ARTO के घर में मिला खजाना] 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 13 करोड़ की जमीन, करोड़ों कैश](https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2026/07/ARTOs-home.jpg)