Balrampur Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/ Sat, 22 Aug 2026 09:43:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Balrampur Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/ 32 32 पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/violent-collision-between-pickup-and-truck/ Sat, 22 Aug 2026 09:43:35 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29263 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया [...]

The post पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतिहास

समुद्री डाकुओं का आतंक ! दो जहाजों से 22 भारतीय अगवा
छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख
बीरभूम होटल अग्निकांड में दो बच्चों समेत 9 की मौत, बेटे के साथ मालिक गिरफ्तार

यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार रात 2 बजे के आसपास सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई।
3 की मौत, 7 गंभीर
घटना इतना जबरदस्त था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

The post पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस! https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/block-office-preferred-over-schools-headmasters-aspire-to/ Mon, 03 Aug 2026 14:42:33 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29124 राजपुर। बलरामपुर जिले में संलग्नीकरण और प्रतिनियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रधान पाठक मुन्ना लाल धुर्वे को एक साथ तीन महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने का मामला सुर्खियों में है। संबंधित अधिकारी वर्तमान में प्रधान पाठक, प्रभारी क्षेत्र संयोजक आजाक विभाग बलरामपुर तथा जनपद पंचायत कुसमी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ का [...]

The post स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस! appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
राजपुर।
बलरामपुर जिले में संलग्नीकरण और प्रतिनियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रधान पाठक मुन्ना लाल धुर्वे को एक साथ तीन महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने का मामला सुर्खियों में है। संबंधित अधिकारी वर्तमान में प्रधान पाठक, प्रभारी क्षेत्र संयोजक आजाक विभाग बलरामपुर तथा जनपद पंचायत कुसमी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ का दायित्व निभा रहे हैं। शिक्षा विभाग में संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देशों के बावजूद एक ही अधिकारी के पास तीन महत्वपूर्ण प्रभार होने से प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इधर विभाग का कहना है कि संबंधित अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। हालांकि, प्रतिनियुक्ति आदेश, दोनों विभागों की सहमति, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति तथा प्रतिनियुक्ति भत्ते जैसे पहलुओं को लेकर चर्चा बनी हुई है। कलेक्टर बलरामपुर द्वारा प्रधान पाठक को जनपद पंचायत कुसमी का प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद जिले के प्रधान पाठकों के बीच भी इसको लेकर व्यंग्यात्मक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई प्रधान पाठकों का कहना है कि अब तक तो किसी प्रधान पाठक को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनने का अवसर भी नहीं मिला, लेकिन यदि सीधे प्रभारी जनपद सीईओ का दायित्व मिल सकता है, तो भविष्य में प्रभारी सहायक आयुक्त, परियोजना प्रशासक अथवा अन्य प्रशासनिक पदों तक पहुंचने की उम्मीद भी क्यों न की जाए। प्रधान पाठकों के बीच इस बात की भी चुटकी ली जा रही है कि यदि यही व्यवस्था आगे भी जारी रही, तो स्कूलों से अधिक जनपद कार्यालयों में प्रधान पाठक नजर आएंगे।
भाजपा सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता उमेश झा ने बलरामपुर जिले में शिक्षकों के संलग्नीकरण और प्रधान पाठक को जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार सौंपे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को उनके मूल शैक्षणिक कार्य से अलग कर अन्यत्र दायित्व सौंपना एक गंभीर प्रशासनिक भूल है। उनका आरोप है कि बलरामपुर जिले में प्रधान पाठक को जनपद पंचायत सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभार देना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने मांग की कि प्रधान पाठक को जनपद सीईओ का प्रभार सौंपने संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया, तो इसे चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

The post स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस! appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में भरकर ले जा रहे थे यूपी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/two-smugglers-arrested-with-cannabis-worth-%e2%82%b910-crore/ Fri, 12 Jun 2026 09:35:52 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28626 बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी किए जा रहे गांजा की खेप को जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है. यह खेप ट्रक में भरकर ओडिशा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी. मामले में [...]

The post 10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में भरकर ले जा रहे थे यूपी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी किए जा रहे गांजा की खेप को जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है. यह खेप ट्रक में भरकर ओडिशा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी. मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बसंतपुर थाना का है. ओडिशा के सोनपुर से एक ट्रक (RJ 14 GU 9078) में भारी मात्रा में गांजा लेकर लाया जा रहा था. शातिर तस्करों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी की प्लानिंग की थी. मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई.

Rihand Times 11-06-2026
खेत के बीच से नहर बनाने पर किसान ने खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती
सहारा रेगिस्तान में ट्रक फंसा, प्यास से 49 लोगों की मौत

पुलिस ने नाकेबंदी कर शुक्रवार तड़के 3 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया. आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी बताया. दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उनके होश उड़ गए. बोरियो में भरा करीब 1941.110 किलो गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. मौके पर सायबर सेल की टीम भी मौजूद रही.
शुरूआती जांच में गांजा तस्करी के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवई की गई है. दोनों कों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.

The post 10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में भरकर ले जा रहे थे यूपी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
गागर नदी में डूबकर युवक की मौत : 2 दिन बाद तैरती मिली लाश https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/youth-drowns-in-gagar-river/ Mon, 01 Jun 2026 09:26:35 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28554 बलरामपुर. बलरामपुर के गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान बरियों उरांव पारा निवासी फुलसाय लकड़ा (22 साल) के रूप में हुई है. मृतक के परिवार में शोक का माहौल है. [...]

The post गागर नदी में डूबकर युवक की मौत : 2 दिन बाद तैरती मिली लाश appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर. बलरामपुर के गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान बरियों उरांव पारा निवासी फुलसाय लकड़ा (22 साल) के रूप में हुई है. मृतक के परिवार में शोक का माहौल है.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान अव्यवस्था पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा- मेरी सहमति के बाद कलेक्टर ने बदला था आयोजन स्थल…
पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
अब तारीख पर तारीख नहीं चलेगी, रिजर्व फैसलों को 3 महीनों में सुनाना अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला कि शादी में शामिल होने के बाद शनिवार (30 मई) को वह अपने दोस्तों के साथ गागर नदी पहुंचा था. नहाने वक्त वह गहरे पानी के जाने के कारण डूब गया. मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे. सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को दोबारा तलाश शुरू की गई. बारिश से नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया था, जिस कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी.
नदी में तैरता मिला शव
हक्कादह दरहा के पास ग्रामीणों ने नदी में एक शव को सोमवार सुबह करीब 9 बजे तैरते हुए देखा. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर फिर से पुलिस और गोताखोरों की टीम ने पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला. इस दौरान पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

The post गागर नदी में डूबकर युवक की मौत : 2 दिन बाद तैरती मिली लाश appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
4 दोस्तों की मौत, खड़ी ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/four-friends-die-after-their-bike-crashes-into-a-parked-tracto/ Mon, 25 May 2026 10:04:08 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28507 बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तभी पीपरपान मोड़ के पास एटा लोड ट्रैक्टर से जा टकराई. घटनास्थल पर दो [...]

The post 4 दोस्तों की मौत, खड़ी ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तभी पीपरपान मोड़ के पास एटा लोड ट्रैक्टर से जा टकराई. घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

दंतैल हाथी का आतंक, पटक-पटककर ग्रामीण की ली जान
चीन के कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 की गई जान
दो पत्नियों को साथ रखने की जिद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया हंगामा

जानकारी के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. वही मृतकों के परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक गलत तरीके से ट्रैक्टर को पार्क किया था. किसी भी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर खड़ी ट्रैक्टर में नहीं लगाया गया था. जिसके कारण बाइक सवार यूको को खड़ी ट्रैक्टर दिखाई नहीं दी और युवक ट्रैक्टर से जा टकराये.
हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

The post 4 दोस्तों की मौत, खड़ी ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
CM साय ने चुनावी रुझानों पर दी प्रतिक्रिया: भाजपा की बढ़त पर जताई खुशी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/cm-sai-reacts-to-election-trends/ Mon, 04 May 2026 09:45:20 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28327 बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के [...]

The post CM साय ने चुनावी रुझानों पर दी प्रतिक्रिया: भाजपा की बढ़त पर जताई खुशी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम है।

इधर बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, उधर बवाल का खौफ?
पश्चिम बंगाल की इस विधानसभा सीट पर फिर से होगी वोटिंग, सभी बूथों पर डाले जाएंगे वोट
स्वामी रामभद्राचार्य आयेंगे चिरमिरी, 17 मई से गूंजेगी श्रीराम कथा

CM साय ने संबंधित राज्यों के मतदाताओं को दी बधाई
इसी के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर भरोसा जताया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं से की चर्चा
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बलरामपुर के प्रवास पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। दौरे के समापन के बाद CM साय अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

The post CM साय ने चुनावी रुझानों पर दी प्रतिक्रिया: भाजपा की बढ़त पर जताई खुशी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/9-accused-arrested-with-2-leopard-skins/ Sat, 04 Apr 2026 09:48:17 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28088 बलरामपुर। वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा [...]

The post अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

बलरामपुर नगरपालिका में बवाल: CMO पर अभद्र भाषा का आरोप, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल—AI टेंपरिंग का दावा

जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक जमा मिला, बर्फ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दुष्कर्म की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा – यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है

टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से तेन्दुआ की एक खाल बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया, जिनके पास से एक और खाल जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर वन्यजीव तस्करी में संलिप्त थे। सभी आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

The post अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/5-85-000-bricks-and-one-tractor-along/ Thu, 12 Feb 2026 09:47:54 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27718 बलरामपुर/ जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई। दामाद संग भागने वाली सास अब [...]

The post 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर/ जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई।

दामाद संग भागने वाली सास अब 10 महीने बाद जीजा के साथ भागी
रिटायर्ड नेवी कैप्टन और डेंटिस्ट पत्नी की बेटे ने की हत्या
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बरियों एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भदार में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित ईंट भट्ठा अनुमति एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक नीरज यादव के लगभग 70 हजार तैयार ईंटों को जब्त कर लिया। इसी प्रकार ग्राम भदार में ही अमितेष गुप्ता के पास से 1 लाख 20 हजार ईंट, तथा ग्राम पेंडारी में अमित गुप्ता के पास 2 लाख ईंट, अवैध रूप से भण्डारित कोयला व 1 ट्रैक्टर जब्त करने की कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री करूण डहरिया के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित ईंच भट्ठे पर भी कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत मदगुरी के ग्राम कर्राडांड में बनवारी गिरी द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठी स्थापित कर लगभग 1 लाख 20 हजार ईंट निर्मित किया गया था। जांच में ईंट भट्ठी संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए निर्मित 1 लाख 20 हजार ईंट को जब्त किया गया।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में अवैध ईंट भट्ठे पर कार्यवाही की गई। ग्राम महुआडीह में राजदेव के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए लगभग 75 हजार ईंट को जब्त किया गया।

The post 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/former-ceo-arrested-in-rs-30-lakh-embezzlement-case/ Tue, 10 Feb 2026 12:39:18 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27640 बलरामपुर। (वाड्रफनगर)। 10 फरवरी। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी का आरोप है। यह भी पढ़ें…. मेडिकल [...]

The post 30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। (वाड्रफनगर)। 10 फरवरी। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी का आरोप है।

यह भी पढ़ें….
मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में चाकू से कटी मुख्य धमनी, सबक्लेवियन आर्टरी को जोड़कर बचाया युवक का हाथ
राम मंदिर पर अटैक के साजिशकर्ता की जेल में हत्या
मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने दूध में मिलाकर खाया जहर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण मरकाम वर्ष 2013-14 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में सीईओ के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान कुटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि का गबन किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे वाड्रफनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

The post 30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
निकाय का आकांक्षी शौचालय एक वर्ष बाद भी अधूरा, पीडब्ल्यूडी का एक माह में पूर्णता की ओर https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/toilet-remains-incomplete-even-after-a-year/ Fri, 28 Nov 2025 13:58:55 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23210 राजपुर (बलरामपुर)। 28 नवम्बर। व्यवहार न्यायालय परिसर, राजपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण का कार्य लगभग 9 लाख रुपये की लागत से पिछले माह प्रारम्भ कराया गया था। विभाग द्वारा किया जा रहा यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। [...]

The post निकाय का आकांक्षी शौचालय एक वर्ष बाद भी अधूरा, पीडब्ल्यूडी का एक माह में पूर्णता की ओर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
राजपुर (बलरामपुर)। 28 नवम्बर। व्यवहार न्यायालय परिसर, राजपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण का कार्य लगभग 9 लाख रुपये की लागत से पिछले माह प्रारम्भ कराया गया था। विभाग द्वारा किया जा रहा यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वहीं इसके विपरीत, न्यायालय परिसर के पास नगर पंचायत राजपुर द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे आकांक्षी शौचालय का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा से भूमि पूजन कराकर शुरू किया गया था, लेकिन यह प्रोजेक्ट अब भी अपूर्ण पड़ा है। निर्माणाधीन भवन की स्थिति खराब होती जा रही है, जिससे वह धीरे-धीरे खंडहर जैसे हालात में बदलता दिखाई दे रहा है।
अपूर्ण निर्माण को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है और निकाय की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजपुर निकाय में समय पर कार्य पूर्ण न होना कोई नया मामला नहीं है यहाँ कई प्रोजेक्ट वर्षों से जांच या अन्य कारणों से अधूरे पड़े हुए हैं।
आकांक्षी शौचालय के संबंध में नगर पंचायत के उप-अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को समय पर भुगतान न होने के कारण निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है। उन्होंने कहा कि लंबित प्रक्रियाएँ पूरी होते ही शौचालय का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराने की कार्रवाई की जाएगी।

The post निकाय का आकांक्षी शौचालय एक वर्ष बाद भी अधूरा, पीडब्ल्यूडी का एक माह में पूर्णता की ओर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>