दिल्ली। अदन की खाड़ी और सोमालिया के तट के पास समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख
बीरभूम होटल अग्निकांड में दो बच्चों समेत 9 की मौत, बेटे के साथ मालिक गिरफ्तार
घर में मिले युवक और महिला के शव, पति पर हत्या का शक
MT Sibu-1 पर 16 भारतीय सवार
जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को इरिट्रिया के झंडे वाले तेल टैंकर MT Sibu-1 को अदन की खाड़ी में हाईजैक किया गया। जहाज यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर था। इसमें कुल 20 क्रू मेंबर थे, जिनमें 16 भारतीय नागरिक शामिल हैं। शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, करीब छह हथियारबंद समुद्री डाकू जहाज पर मौजूद हैं और उन्होंने उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। घटना से पहले एक अनधिकृत नाव को जहाज के करीब आते हुए भी ट्रैक किया गया था।
M/V LUTUF को सोमालिया के पास बनाया निशाना
दूसरी घटना 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास हुई। कैमरून के झंडे वाले M/V LUTUF पर आठ हथियारबंद समुद्री लुटेरे छोटी नावों से पहुंचे और जहाज पर कब्जा कर लिया। इस जहाज पर 10 क्रू मेंबर थे, जिनमें छह भारतीय, एक तुर्की, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लुटेरों ने क्रू को जहाज के सुरक्षित कमरे यानी ‘सिटाडेल’ से बाहर निकालकर ब्रिज पर पहुंचा दिया। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

