कोलकाता/ बंगाल में बीजेपी के कमाल के बाद कोलकाता पुलिस की एडवाइजरी सामने आई है। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि आज के नतीजों के दौरान या नतीजों के बाद कोई भी राजनीतिक दल विजयी जुलूस नहीं निकालेगा। ये काम सियासी दल कल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी।
रुझानों में बहुमत मिलने के बाद बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
कोलकाता: बंगाल में बीजेपी ने चौंका दिया है। नतीजों के शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी 150 से भी ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। चुनावी नतीजों के रुझान देखते हुए कोलकाता पुलिस को बवाल का खौफ सताने लगा है। इसलिए, राजधानी की पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
पश्चिम बंगाल की इस विधानसभा सीट पर फिर से होगी वोटिंग, सभी बूथों पर डाले जाएंगे वोट
स्वामी रामभद्राचार्य आयेंगे चिरमिरी, 17 मई से गूंजेगी श्रीराम कथा
‘वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः करें पालन’- मुख्यमंत्री साय
सभी राजनीतिक दलों पर लागू होंगे नियम
कोलकाता पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना पूरे दिन जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान कोलकाता पुलिस प्रयास कर रही है कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो सके और कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र के भीतर सार्वजनिक व्यवस्था, शांति और सौहार्द बना रहे। इसलिए सूचित किया जाता है कि आज (4 मई 2026) को चुनाव परिणामों के संबंध में कोई भी विजय जुलूस, रैली या सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। यह प्रतिबंध बिना किसी अपवाद के सभी राजनीतिक दलों या समूहों पर समान रूप से लागू होगा।
जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी अनुमति
कोलकाता पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में आगे कहा है कि अगर कोई विजय जुलूस निकाला जाना है तो उसे 5 मई 2026 या उसके बाद ही निकाला जा सकता है। इसके लिए भी संबंधित पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी से पहले अनुमति प्राप्त करनी होगी। ऐसे सभी अनुमति प्राप्त जुलूसों को, प्रचलित नियमों और दिशा-निर्देशों के साथ-साथ अनुमति में निर्धारित शर्तों का भी सख्ती से पालन करना होगा।

