कोरबा। बर्फ का नाम से ठंडक का अहसास होने लगता है, लेकिन कोरबा में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने लोगों के तन-मन में आग लगा दी. दरअसल, घंटाघर चौपाटी स्थित जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक जमा मिला. बर्फ में मेंढक को देखते ही व्यापारियों का पारा चढ़ गया. बर्फ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी के एक जूस सेंटर में वाकया सामने आया है. जूस सेंटर संचालक ने बताया कि निहारिका क्षेत्र स्थित एक दुकान से बर्फ खरीद कर लाया गया था. जहां बर्फ फैक्ट्री से थोक में बर्फ लाकर बेचा जाता है. चौपाटी संघ ने मांग की कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
वहीं बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि वह बर्फ का डिपो चलता है. वे कई फैक्ट्रियों से बर्फ लेकर आता है. अब कहां से बर्फ आया है, यह उसे नहीं पता. यही नहीं जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह उसके डिपो का है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. इधर खाद्य अधिकारी विकास भगत ने घटना सामने आने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री है, वहां जांच की जाएगी
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत


