नई दिल्ली/ दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में धनवर्षा (अचानक धन लाभ) का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था।
यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कमरुद्दीन उर्फ बाबा के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था।
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त
रिटायर्ड नेवी कैप्टन और डेंटिस्ट पत्नी की बेटे ने की हत्या
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त
दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास 8 फरवरी को एक बंद कार के अंदर तीन लोगों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान 76 साल के रणधीर, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में की गई। रणधीर ड्राइवर की सीट पर और बाकी दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे।
पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों मृतकों के संपर्क में था। CCTV फुटेज में उसे उसी दिन कार के बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकेशन डेटा से भी घटना में उसके शामिल होने की पुष्टि हुई है।
कार से शराब, कोल्ड ड्रिंक, कैश और दस्तावेज बरामद
डीसीपी (आउटर) सचिन शर्मा ने बताया कि पश्चिम विहार ईस्ट थाने में 8 फरवरी को PCR कॉल आई थी। सूचना थी कि एक कार में एक महिला सहित तीन लोग बेहोश पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइविंग सीट पर एक बुजुर्ग बैठा मिला।
एक 42 साल के व्यक्ति को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला हुआ था। करीब 40 साल की महिला कार के अंदर पड़ी थी। तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, कैश, हेलमेट, जैकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। तीनों मृतक बापरौला, नगली डेयरी और जहांगीरपुरी के रहने वाले थे। परिजनों ने आत्महत्या से इनकार किया और मौत की परिस्थितियों पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

