पश्चिम बंगाल/ पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक होटल में भीषण आग लग गई. बंगाल के तारापीठ में पुलिस स्टेशन के पास होटल में लगे आग में 7 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए है. खबर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के वक्त सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.
ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के चांदी पर चारोें ने हाथ किया साफ
अस्पताल प्रबंधक के खाते से दूसरे अस्पताल प्रबंधकों ने निकाल लिए 65 लाख रूपये, कोतवाली में हुई शिकायत
Rihand Times 13-06-2026
पश्चिम बंगाल के तारापीठ में सोमवार को सुबह सुबह एक होटल में भीषण आग लगने के कारण 7 लोग जलकर मर गए. खबर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार तड़के सबसे पहले होटल के रिसेप्शन में आग लगी. उस समय होटल में ठहरे लोग गहरी नींद में सो रहे थे. देखते ही देखते आग पूरे होटल को अपनी गिरफ्त में ले लिया.
आग लगने की सूचना पाकर आसपास के विभिन्न होटलों से लोग आग बुझाने में मदद के लिए आए, दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल वाहन तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा.
हादसे के समय तारापीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. श्रावण मास की सोमवारी रहने के कारण बड़ी संख्या में भक्तगण तारापीठ पहुंचे हुए थे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से इलाके के ज्यादातर होटल पूरी तरह भरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस निजी होटल में आग लगी, वहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे.
अधिकारियों के अनुसार, आग कैसे लगी और हादसे के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

