गोहाना/रोहतक/
गोहाना के भावड़ गांव में डीजे की धुनों पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अचानक आई एक मनहूस खबर ने पूरे माहौल को सन्नाटे में बदल दिया। दो बेटियों की शादी का जश्न चल रहा था, एक की विदाई हो चुकी थी और दूसरी की बरात का इंतजार था। तभी सड़क हादसे में रोहतक के पांच जिगरी दोस्तों की मौत की सूचना पहुंची और देखते ही देखते शहनाइयों की आवाज चीखों में बदल गई। डीजे तुरंत बंद करवा दिया गया, सजे पंडाल में मातम छा गया और लोग रोते-बिलखते अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। खुशी का वो आंगन पलभर में आंसुओं से भर गया। पूरा गांव गहरे सदमे में डूब गया।
खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह मेमोरियल महिला मेडिकल कॉलेज में हादसे के शिकार युवकों के परिजनों और करीबियों ने बताया कि भावड़ गांव में जौहरी नंबरदार के बेटे सेवेंद्र की बेटी सोनिका और भाई बिजेंद्र की बिटिया मोनिका की शादी थी।
रूस से 288 S-400 मिसाइल खरीद को भारत की हरी झंडी
दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त
सोनिका का रिश्ता जींद के गांव कालवा में गौरव संग हुआ था। वहीं, मोनिका की शादी झज्जर जिले के फतेहपुरी गांव के रोहित संग तय हुई थी। दोनों मौसेरी बहनों में से एक की विदाई हो चुकी थी जबकि दूसरी की बरात देर शाम आनी थी। हादसे की सूचना मिलते ही ढोल-डीजे तुरंत बंद करवा दिया गया।
दो माह पहले हुई थी गोलू की शादी
रोहतक गांव घुसकानी का रोहित उर्फ गोलू परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है जिनकी शादी हो चुकी है। दो माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। परिवार में अब उसकी पत्नी और वृद्ध मां-बाप रह गए हैं।
सोनीपत के गोहाना के भावड़-घड़वाल संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की शाम सात बजे एक भीषण हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवक भावड़ गांव में शादी समारोह में भात भरने की रस्म निभाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने रोहतक के घुसकानी निवासी सागर (22) पुत्र दयाकिशन, गोलू (24) पुत्र रामवीर, खिड़वाली, रोहतक निवासी दीपक पुत्र जगदीश, साहिल पुत्र सतवीर और अंकुश पुत्र जयपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारा गया गोलू शादीशुदा था जबकि अन्य चार युवक अविवाहित थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो कार रोहतक की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। तभी अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

