अंबिकापुर। 24 जुलाई।
सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोंदा में दोस्तों के साथ निकले एक युवक का अपहरण करके हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र में मामले में मर्ग कायम किया गया है, और मारपीट से आहत के मौत की सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोंदा का हरिनन्दन राजवाड़े पिता स्व. रामप्रसाद राजवाड़े 36 वर्ष, गुरूवार की शाम को अंबिकापुर निवासी अपने दो परिचितों तुषार और राहुल के साथ मोटरसायकल में घूमने के लिए निकला था, और राजेन्द्र सूर्यवंशी के यहां दोस्तों के साथ पार्टी मनाया, इसके बाद ऐसी घटना होगी इससे सभी अनजान थे। बताया जा रहा है कि हरिनन्दन से करीब 15 दिन पूर्व ग्राम केंवरा के ललित राजवाड़े से जमीन संबंधी बात को लेकर विवाद हुआ था और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई थी।
घटना दिनांक को ललित अपने 10-15 साथियों के साथ लाठी, डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज, मारपीट करते हुये हरिनन्दन को बलपूर्वक जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण करके अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी हरिनन्दन के बड़े भाई बल भोले को मिली, तो स्वजन गांव के लोगों के साथ उसकी खोजबीन में निकले। इस दौरान केवरा चौक के पास बेहोशी की हालत में हरिनन्दन पड़ा मिला, आसपास कोई नजर नहीं आया। स्वजन उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, स्थिति गंभीर देखते हुए यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे, यहां इलाज के दौरान देर रात 2.15 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। इसकी जानकारी प्रतापपुर थाना पुलिस को दी गई है। क्षेत्रीय पुलिस हत्यारोपियों के तलाश में जुट गई है।
Trending
- महामाया पहाड़ में मिला मानव कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
- जेल से रिहाई के 2 घंटे बाद चली गई कैदी की जान, पिता को लेने आई बेटी शव लेकर लौटी
- Rihand Times 25-07-2026
- 9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : संदेश में लिखा – मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा
- अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, पांच दिन में सड़क मरम्मत का आश्वासन
- सूने मकान से 6 लाख के जेवर व सामानों की चोरी
- दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की अपहरण कर हत्या

