अम्बिकापुर। 23 जुलाई।
सरगुजा संभाग में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी नालों के बीच घुटघुट्टा बांध भी लबालब भर गया है आज बांध के 90 प्रतिशत भर जाने पर बांध के दो गेटों को खोल दिया गया है।
विदित हो कि कल ही जल संसाधन विभाग ने बांध के 81 प्रतिशत तक भरने की जानकारी दी थी
लगातार बारिश के कारण तेज जल भराव के कारण बांध में काफी जल संचय हो चुका है कल तक 81 प्रतिशत तक भरे हुए बांध में लगातार हो रही बारिश के कारण आज 90 प्रतिशत से अधिक जल भराव होने के बाद विभाग द्वारा बांध के दो गेटों को खोल दिया गया है जिससे बांध में आ रहा अतिरिक्त जल निकलने लगा है।
इससे घुनघुट्टा नदी में बांध के आगे तेज जल बहाव होने की संभावना है विभाग द्वारा पहले ही चेतावनी जारी कर लोगों को नदी में जाने से बचने की सलाह दी गई थी। वहीं बारिश के तेज होने व जल भराव की स्थिति और अधिक होने पर बांध के और अधिक गेटों को भी खोला जा सकता है जिससे नदी में बहाव और तेज होने से नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
Trending
- घुनघुट्टा बांध में 90 प्रतिशत जल भराव के बाद खोले गए दो गेट
- पीएम मोदी की मुसीबत बढ़ाएंगे अन्ना हजारे! CJP Protest को समर्थन देने का ऐलान किया
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन

