सूरजपुर। 20 जुलाई।
सूरजपुर जिले के ग्राम बुंदिया में कथित रूप से फर्जी वन पट्टे के माध्यम से लगभग 25 से 30 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में राजस्व विभाग की जांच के बाद भटगांव पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने विस्तृत जांच कराई। जांच के दौरान एक प्रकरण में फुलकुवर पति बिरझु के नाम से जारी कथित वन पट्टा एवं ऋण पुस्तिका की मूल प्रतियां प्राप्त होने पर थाना भटगांव में अपराध पंजीबद्ध कराया गया।
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि खसरा नंबर 1402/1 के संबंध में प्रस्तुत वन पट्टा संदिग्ध एवं कथित रूप से फर्जी है। जांच में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त भूमि पर पूर्व से दिनेश एवं ताराचंद का काबिज-कास्त होना बताया गया है तथा उनके परिवार द्वारा लंबे समय से खेती किए जाने की जानकारी सामने आई है।
भटगांव पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी फुलकुवर पति बिरझु को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Trending
- फर्जी वन पट्टे के जरिए 25-30 हेक्टेयर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- स्कूल जा रहे शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर
- Rihand Times 20-07-2026
- बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं, 500 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका
- पुलिस हेडक्वार्टर में फंदे से लटका मिला त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का शव , मचा हड़कंप
- इथेनॉल टैंकर से टकराई कार, 6 लोग जिंदा जले
- गांव तक नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस, 7 किलोमीटर खाट पर मरीज को ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण
- Rihand Times 18-07-2026

