बैकुण्ठपुर। 13 जुलाई।
कोरिया जिले के नौगई में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सोमवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम बैकुंठपुर पहुंची और चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रूकने के बाद टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वहां निरीक्षण शुरू किया। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
विदित हो कि यह मामला 16 जून को कोरिया जिले के नौगई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड से जुड़ा है। नौगई में रेत के ठेके को लेकर हुए वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह व उनके दो साथियों वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी आरोप है कि पुराने विवाद के निपटारे के बहाने उन्हें बुलाया गया था इस मामले में हमले के बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल कई आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
शासन द्वारा मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद आज पहुंचे सीबीआई के अधिकारी घटनास्थल से जुड़े भौतिक साक्ष्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ पुलिस जांच के दस्तावेज, केस डायरी और अन्य रिकॉर्ड का भी परीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा जांच से जुड़े अधिकारियों और संबंधित पक्षों से पूछताछ का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सीबीआई के द्वारा अब तक की गई पुलिस जांच की भी समीक्षा की जाएगी। पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश को वारदात की मुख्य वजह माना गया है। अब द्वारा मामले की जांच से इस मामले में कुछ और भी नये तथ्यों के सामने आने की संभावना है।
Trending
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
- Rihand Times 02-09-2026
- Rihand Times 01-09-2026
- हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
- एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

