अम्बिकापुर। 03 अक्टूबर। कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निगम अंबिकापुर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण, नियमित सफाई तथा यूजर चार्ज वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल, संबंधित अधिकारी, सफाई ठेकेदार तथा स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।
बैठक में निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा प्रोसेसिंग एवं नगरीय सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय तथा गौधाम के संचालन के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कचरा संग्रहण से लेकर उसके अंतिम निपटान तक की पूरी प्रक्रिया, उपलब्ध मानव संसाधन तथा कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी दी।
कलेक्टर ने यूजर चार्ज संग्रहण की समीक्षा करते हुए संपत्ति कर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज के बड़े बकायादारों तथा निर्धारित दर से कम यूजर चार्ज का भुगतान करने वाले व्यावसायिक संस्थानों से एक माह के भीतर बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक सेवाएं जैसे नल कनेक्शन आदि बंद करने कार्रवाई करने को कहा। वहीं एकमुश्त बकाया राशि का भुगतान करने वाले संस्थानों को सम्मान पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने चार श्रेणियों में कचरा पृथक्करण के लिए जागरूकता अभियान चलाने, स्वच्छता वाहनों के माध्यम से नियमित मुनादी कराने, कलेक्टर ने शहर के ठेला-गुमटी एवं अस्थायी स्ट्रीट वेंडरों को चिन्हांकित कर उनके यहां डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने व नगर निगम को रिंग रोड क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा।
Trending
- Rihand Times 03-10-2026
- निजी अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, चार सदस्यीय दल ने किया निजी अस्पतालों के लैब व्यवस्थाओं का निरीक्षण
- संपत्ति कर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज के बड़े बकायादारों एवं व्यावसायिक संस्थानों से एक माह में यूजर चार्ज की बकाया राशि वसूलने के निर्देश
- Rihand Times 02-10-2026
- झटका तार की चपेट में आने से हाथी के शावक की मौत
- Rihand Times 30-09-2026
- हाथी के हमले में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
- मृत महिला के नाम आवास, एक परिवार को पांच तो कहीं तीन आवास की स्वीकृति का आरोप

