अम्बिकापुर। 28 अप्रैल।
नगर निगम अम्बिकापुर के पहले सामान्य सभा की बैठक में आज अचानक सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंच गए। महापौर ने बताया कि उन्होंने संसद से बैठक में आने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार करते हुए सांसद बैठक में आये थे।
निगम के सामान्य सभा की बैठक में सरगुजा सांसद करीब 1 घंटे तक बैठकर वार्ड की समस्याओं के संबंध में पक्ष विपक्ष की बातों को सुनते रहे जिसके बाद अधिकारियों से सड़क, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर प्रकार का सहयोग देने का उन्होंने आश्वासन दिया। निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा निगम के समस्याओं के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई जिस पर सांसद चिंतामणि महाराज ने यथासंभव समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग देने की बात कही।
पार्षदों व अधिकारियों से सरगुजिहा में की बात
आज नगर निगम की बैठक में पहुंचे सरगुजा सांसद में सभी अधिकारियों व पार्षदों से सरगुजिहा में बात की। इस दौरान उन्होंने पार्षदों से सरगुजिहा में ही संवाद करने के लिए भी कहा जिस पर पार्षदों ने भी सरगुजिहा में बात करते हुए निगम की समस्याओं के बारे में बताया और समाधान के संबंध में भी अपने सुझाव दिए।
Trending
- सिक्किम टनल हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 9 लाख की लकड़ी
- फर्जी वन पट्टे के जरिए 25-30 हेक्टेयर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- स्कूल जा रहे शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर
- Rihand Times 20-07-2026
- बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं, 500 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका
- पुलिस हेडक्वार्टर में फंदे से लटका मिला त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का शव , मचा हड़कंप
- इथेनॉल टैंकर से टकराई कार, 6 लोग जिंदा जले
