अम्बिकापुर। 17 जुलाई।
शहर के रिंगरोड स्थित चोपड़ापारा में नगर निगम द्वारा खुले डिवाईडर पासिंग को बंद करने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया जिसके बाद डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम रोक दिया गया।
ज्ञात हो कि रिंगरोड पर बने डिवाईडरों के सभी खुले स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें बंद करने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत रिंगरोड चोपड़ापारा में उड़िया काम्पलेक्स के पास नवापारा की ओर जाने वाले डिवाईडर पासिंग को बंद करने काम किया जा रहा था जिसपर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि नवापारा, फुन्दुरडिहारी व गांधीनगर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही उक्त मार्ग से होती है तथा सड़क के उस पार जाने के लिये लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में यदि डिवाईडर पासिंग बंद कर जायेगा तो सड़क के दूसरी ओर जाने के लिये लोगों को या मिशन चौक तक जाकर घूमना पड़ेगा या फिर काली मंदिर मोड़ तक जाना पड़ेगा। इस बीच लोगों ने वार्ड पार्षद को भी कई बार फोन लगाया मगर पार्षद ने फोन नहीं उठाया।
काफी समय तक स्थानीय लोगों व निगम अधिकारियों के बीच हुई बहसबाजी के बाद निगम अधिकारियों ने दो दिन के भीतर उचित समाधान निकालने की बात कही जिसके बाद वे काम समेटकर वहां से चले गये।
Trending
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
- Rihand Times 02-09-2026
- Rihand Times 01-09-2026
- हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
- एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

