अम्बिकापुर/सीतापुर। 02 दिसम्बर 2025। सरगुजा जिले के सीतापुर नवापारा में बीती रात को दो युवकों के बीच शादी समारोह में हुए विवाद ने देखते ही देखते साम्प्रदायिक रूप ले लिया। मामूली विवाद में दोनों पक्षों के कई लोगों के शामिल होने के बाद हुई मारपीट के बाद एक पक्ष की रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के विरूद्ध अपराध दर्ज करने से नाराज दूसरे पक्ष ने थाने के सामने ही बीती रात चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष की शिकायत पर पहले पक्ष के लोगों के विरूद्ध भी अपराध दर्ज किया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीतापुर में देर रात से तनाव फैला हुआ है वहीं एक पक्ष के लोगों द्वारा आज इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद कराया जा रहा है।
एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अब तक एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं सीतापुर में घटना के बाद से उपजे तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ काफी संख्या में पुलिस बल सीतापुर में रात से डटा हुआ है। इस पूरे मामले में दोनों पक्षों को समझाईश देने का कार्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
Trending
- 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का भरोसा
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया

