Ambikapur Archives - Evening daily Rihand Times http://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/ Thu, 19 Feb 2026 10:20:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Ambikapur Archives - Evening daily Rihand Times http://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/ 32 32 अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/agriculture-department-takes-major-action/ Thu, 19 Feb 2026 10:20:18 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27782 अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के [...]

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में अलग-अलग कंपनियों के मक्का, धान और सरसों के बीज अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिससे विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजों को जब्त कर लिया। कृषि विभाग के बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत एवं उनकी टीम ने मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज में विस्तृत जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि बड़ी मात्रा में बीज बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमति के भंडारित किए गए थे।

चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’
नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल

अधिकारियों ने पाया कि भंडारित बीजों में कुछ बीज एक्सपायरी डेट के थे, जो किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक्सपायरी बीजों का वितरण होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। Also Read – कॉलेज छात्र गायों की लड़ाई की चपेट में आया, हालत नाजुक भारी भरकम कर्मचारियों से भरा पड़ा बीज विकास निगम राज्य सरकार के लिए सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है. ग़ौरतलब है कि विगत कुछ सालों से बीज विकास निगम जो छत्तीगढ़ के गऱीब और मूल निवासियों के लिए बीज वितरण हेतु गठित किया गया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है बीज विकास निगम के पास किसी भी प्रकार का कोई भी किसी संबंधित कार्य नहीं के बराबर अधिकारी कर्मचारी निठल्ले बैठकर सरकारी धन तोड़ रहे हैं। ताज़ातरीन घटना 15 करोड़ रुपया की मक्के के बीजों का वितरण होना था जो बीज विकास निगम नहीं कर पाया और किसानों को DBT किया गया सरकार की मजबूरी थी लेकिन किसानों को दलालों के चंगुल से बचाएगा कौन DBT की रक़म किसान के खाते में डालना फिर उसका भी विड्रोल अधिकारी और दलालों के कारण संभव भी नहीं है। कमीशन के बिना किसान अपनी रक़म जो DBT मैं उसे मिली है निकाल भी नहीं सकता जब बीज विकास निगम प्रदेश में भारी भरकम विभागीय स्टॉफ के साथ कार्य कर रहा है तो फिर किस कारण से अलग अलग जि़लों में जैम पोर्टल के माध्यम से बीज की खऱीदी की गई ये एक सोचनीय बातें जैम पोर्टल में हर जि़ले में अलग अलग रेट में एक ही चीज़ को खऱीदा जाना ये भी जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ है। हर जि़ले में जैम पोर्टल में अलग अलग रेट में बीज खऱीदा गया जैम पोर्टल से खऱीदी होने के कारण सरकार को जनता को ठगा जा रहा है. स्पष्ट रूप से हर जि़ले में एक ही चीज़ अलग अलग रेट में सरकार को प्राप्त हो रही है वह भी भारी कमीशन के कारण गुणवत्ता और क्वालिटी बिलकुल बेकार है कृषि मंत्रालय के कृषि विस्तार अधिकारियों से बात करने पर किसी भी प्रकार का जि़ मेदारी वाला जवाब किसानों को भी और जनता को भी और पत्रकारों को भी नहीं मिलता अब सवाल ये उठता है के बीज विकास निगम का अस्तित्व क्यों बनाया हुआ है जब बीज विकास निगम के माध्यम से कुछ कुछ भी कि़स्म के बीजों का वितरण किसानों को नहीं करना या खऱीदी नहीं करना तो बीज विकास निगम का बनाए रखना क्या उचित है.

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/seed-development-corporation-of-agriculture-department-has-become-a-white-elephant-4592462

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/mainpat-mahotsav-2026-concludes/ Mon, 16 Feb 2026 10:00:22 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27755 अंबिकापुर : जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। कनिका कपूर [...]

The post बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर : जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।
कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकार राकेश शर्मा ने भक्ति, सूफी एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भिवाड़ी अग्निकांड: फैक्ट्री बनी आग का गोला, 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत

कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रंगारंग संध्या
महोत्सव की अंतिम शाम गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सराबोर रही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रस्तुत शिव भजन एवं शिव ताण्डव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया।
स्थानीय कलाकारों में राहुल मण्डल, मानवी भगत, जय किशन विश्वास, शिवम सिन्हा सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। अन्य जिलों से आए कलाकारों में कोरिया जिले के सचिन्द्र कुमार एवं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। बिलासपुर की नृत्यांगना ज्योति श्री वैष्णव ने कत्थक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को मंच पर साकार किया।आनंद कुमार गुप्ता मदारी आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन, संगीत एवं लोकनृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विविध सांस्कृतिक विधाओं का समावेश महोत्सव को बहुरंगी और बहुआयामी स्वरूप प्रदान करता रहा।

The post बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान https://www.rihandtimes.in/national/special-drive-launched-to-remove-banners/ Fri, 06 Feb 2026 10:53:24 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27571 अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं तिराहों पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नलों के आसपास लगाए गए विज्ञापन पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि निगम द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर [...]

The post ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं तिराहों पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नलों के आसपास लगाए गए विज्ञापन पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि निगम द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रैफिक सिग्नलों पर विज्ञापन प्रदर्शन, स्थापना, संचालन एवं संधारण का कार्य एजेंसी को प्रदान किया गया है। शर्तों के अनुसार राघव एडवरटाइजिंग, रायपुर द्वारा प्रति चौक 14,251 रुपए वार्षिक विज्ञापन शुल्क निगम में जमा करते हुए ट्रैफिक सिग्नलों की स्थापना एवं संधारण का कार्य किया जा रहा है।

अवैध कोयला खदान में धमाके से 18 मज़दूरों की मौत, कइयों के फंसे होने की आशंका
अभी आपका समय है’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश बोले- तुम्हारा बाप मेरे ही समय में था

नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप ने बताया कि शहर विभिन्न ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर लगाए गए विज्ञापनों को समय-समय पर हटाने की कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में आज पुनः विशेष अभियान चलाकर चौक-चौराहों से सभी बैनर,पोस्टर होर्डिंग सामग्री हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर, बैनर या होर्डिंग न लगाएं। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

The post ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सटोरिय आयुष सिन्हा से लाखों की नकदी और जेवर बरामद https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/cash-recovered-from-bookie-ayush-sinha/ Fri, 23 Jan 2026 14:51:30 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27432 अम्बिकापुर। 23 जनवरी। रिहन्द टाइम्स। सरगुजा पुलिस को अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले दिनों गिरफ्तार किये गये सटोरिये के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ज्ञात हो कि आरोपी आयुष सिन्हा लंबे समय से सट्टा खिलवाने के मामले में [...]

The post सटोरिय आयुष सिन्हा से लाखों की नकदी और जेवर बरामद appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 23 जनवरी। रिहन्द टाइम्स। सरगुजा पुलिस को अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले दिनों गिरफ्तार किये गये सटोरिये के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ज्ञात हो कि आरोपी आयुष सिन्हा लंबे समय से सट्टा खिलवाने के मामले में वांछित था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ उद्घोषणा भी जारी की गई थी, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुणे में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर अंबिकापुर लाने के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।

रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा, पहाडिय़ों पर हो रही भारी बारिश और बर्फबारी

0 पूछताछ में खुले कई बड़े राज
पूछताछ के दौरान आयुष सिन्हा ने स्वीकार किया कि वह अवैध सट्टा पैनल का संचालन करता था। उसने यह भी कबूला कि वह अपने परिचितों और अन्य लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर सट्टे के पैसों का लेनदेन करता था। आरोपी ने अपने इस काले कारोबार में शामिल 20 अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है, जिनमें सुधीर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सोम गुप्ता और अन्य शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया और सर्च वारंट के साथ उसके घर की तलाशी ली। परिजनों की अनुपस्थिति में ताला तोड़कर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को नकदी 6 लाख 45 हजार रुपये के साथ सोने के टप्स, नथिया, अंगूठी, 19 जोड़ी बिछिया, कड़ा और पायल मिला। साथ ही 07 एटीएम कार्ड, पासबुक और जमीन संबंधी कागजात भी मिले।
0 संपत्ति की होगी जांच
पुलिस को जांच में आरोपी की कई अन्य संपत्तियों के बारे में भी सुराग मिले हैं। इन संपत्तियों के सत्यापन के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने सट्टे की कमाई से कहां-कहां निवेश किया है।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध सट्टा और अपराध के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है, जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी।

The post सटोरिय आयुष सिन्हा से लाखों की नकदी और जेवर बरामद appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक, दो दोस्तों की मौत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/two-friends-die-after-their-speeding-bike-collides-with-a-parked-truck/ Fri, 26 Dec 2025 14:07:00 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23392 अंबिकापुर। 26 दिसम्बर। शहर के रिंग रोड में सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक सवारों के टकरा जाने से बाईक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आपातकालीन चिकित्सा परिसर [...]

The post खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक, दो दोस्तों की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 26 दिसम्बर। शहर के रिंग रोड में सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक सवारों के टकरा जाने से बाईक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद युवकों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

सड़क हादसे में शहर के चिकित्सक के पुत्र की मौत
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने राष्ट्रीय प्रेरणा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बाल पुरस्कार
केरल में पहली बार मेयर पद हासिल कर भाजपा ने रचा इतिहास

जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआपारा निवासी 25 वर्षीय बृजेश कुमार लकड़ा आ0 बिरेंद्र लकड़ा गुरूवार 25 दिसम्बर की रात 8 बजे के करीब बाइक से अपने दोस्त शांतिपारा फुंदुरडिहारी निवासी 26 वर्षीय मेल प्रकाश तिर्की आ0 रामलियश तिर्की के साथ रिंग रोड़ मंे स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डा की ओर जा रहा था।
गांधी चैक की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे बाईक सवार रिंग रोड नमनाकला के गुडलक मोटर्स के पास बाईक को नियंत्रित नहीं कर पाए और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गए। इस घटना में दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं थी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि दूसरा युवक घटनास्थल पर ही तड़प रहा था आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां ले जाते समय मार्ग में दूसरे युवक की भी मौत हो गई।

The post खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक, दो दोस्तों की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सड़क हादसे में शहर के चिकित्सक के पुत्र की मौत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/city-doctors-son-dies-in-road-accident/ Fri, 26 Dec 2025 14:02:06 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23389 अंबिकापुर। 26 दिसम्बर। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. के. आर. टेकाम के पुत्र अंकित सिंह टेकाम 20 वर्ष की बैंगलोर में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को ग्राम डिगमा में स्थित स्वयं की भूमि में उसका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में हुआ। मुखाग्नि चचेरे भाई कौशल टेकाम ने [...]

The post सड़क हादसे में शहर के चिकित्सक के पुत्र की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 26 दिसम्बर। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. के. आर. टेकाम के पुत्र अंकित सिंह टेकाम 20 वर्ष की बैंगलोर में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को ग्राम डिगमा में स्थित स्वयं की भूमि में उसका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में हुआ। मुखाग्नि चचेरे भाई कौशल टेकाम ने दी। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। छोटे भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने राष्ट्रीय प्रेरणा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बाल पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक अंकित सिंह टेकाम बैंगलोर में रहकर बी.काॅम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, वहीं बहन तृप्ति सिंह भी बैंगलोर में ही पायॅलट का कोर्स कर रही है। सोमवार की शाम को पुत्र के एक्सीडेंट की खबर डाॅ. टेकाम को मिली और वे मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में पदस्थ अपनी बड़ी पुत्री के साथ फ्लाइट से बैंगलोर जाने के निकले। अन्य स्वजन सड़क मार्ग से बैंगलोर के लिए रवाना हुए थे। डाॅ. टेकाम जब बैंगलोर पहुंचे तो उनके पुत्र का इलाज चल रहा था, लेकिन स्थिति गंभीर थी। हादसे के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवक को 20 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था।

The post सड़क हादसे में शहर के चिकित्सक के पुत्र की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/a-young-woman-was-stabbed-to-death-at-a-petrol-pump-in-broad-daylight/ Thu, 02 Oct 2025 07:45:39 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=19714 अम्बिकापुर। 02 अक्टूबर। आज दोपहर 12 बजे के करीब शहर के रिंगरोड में स्थित श्री कृपा फ्युल्स में एक युवक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी से बचने के लिए युवती पूरे परिसर में भागी परन्तु युवक ने उसपर चाकू से कई वार किये और उसकी [...]

The post पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 02 अक्टूबर। आज दोपहर 12 बजे के करीब शहर के रिंगरोड में स्थित श्री कृपा फ्युल्स में एक युवक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी से बचने के लिए युवती पूरे परिसर में भागी परन्तु युवक ने उसपर चाकू से कई वार किये और उसकी जान ले ली।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मूलतः बलरामपुर जिले के शाहपुर चांदो की रहने वाली विद्यावती पिछले कुछ दिनों से मिशन चौक के पास स्थित श्री कृपा फ्युल्स नामक पेट्रोल पंप में काम कर रही थी बलरामपुर जिले के ही कुसमी का ही रहने वाला युवक जोगेन्द्र पैंकरा पिछले दो-तीन दिनों से लगातार युवती से मिलने के लिए पेट्रोल पंप पर आ रहा था।
आज दोपहर को भी करीब 11.30 बजे वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा और युवती से बात करने लगा जिसपर पेट्रोल पंप पर काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक युवक ने अपने पास रखे बैग से करीब एक फीट लंबा धारदार चाकू मंगाया और विद्यावती पर हमला करना शुरू कर दी। अचानक हुए हमले सेे बचने के लिए युवती शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगी परन्तु युवक के सिर पर खून सवार था उसने युवती को पूरे पेट्रोल पंप परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई वार किये और और उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव का प्रयास करने पर एक कर्मचारी को भी हाथ में चाकू का वार लग गया था।
हत्या के बाद आरोपी भागने का प्रयास करने लगा परन्तु रिंगरोड में इस हत्या को दर्जनों लोगों ने अपनी आंखो से देखा और भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी को अपने साथ ले गई वहीं शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

The post पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पहली बार निगम की बैठक में पहुंचे सांसद, समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सरगुजिहा में ली जानकारी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/mp-reached-the-corporation-meeting-for-the-first-time/ Mon, 28 Apr 2025 09:07:10 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=13544 अम्बिकापुर। 28 अप्रैल। नगर निगम अम्बिकापुर के पहले सामान्य सभा की बैठक में आज अचानक सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंच गए। महापौर ने बताया कि उन्होंने संसद से बैठक में आने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार करते हुए सांसद बैठक में आये थे। निगम के सामान्य सभा की बैठक में सरगुजा सांसद करीब 1 [...]

The post पहली बार निगम की बैठक में पहुंचे सांसद, समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सरगुजिहा में ली जानकारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 28 अप्रैल।
नगर निगम अम्बिकापुर के पहले सामान्य सभा की बैठक में आज अचानक सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंच गए। महापौर ने बताया कि उन्होंने संसद से बैठक में आने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार करते हुए सांसद बैठक में आये थे।
निगम के सामान्य सभा की बैठक में सरगुजा सांसद करीब 1 घंटे तक बैठकर वार्ड की समस्याओं के संबंध में पक्ष विपक्ष की बातों को सुनते रहे जिसके बाद अधिकारियों से सड़क, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर प्रकार का सहयोग देने का उन्होंने आश्वासन दिया। निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा निगम के समस्याओं के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई जिस पर सांसद चिंतामणि महाराज ने यथासंभव समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग देने की बात कही।
पार्षदों व अधिकारियों से सरगुजिहा में की बात
आज नगर निगम की बैठक में पहुंचे सरगुजा सांसद में सभी अधिकारियों व पार्षदों से सरगुजिहा में बात की। इस दौरान उन्होंने पार्षदों से सरगुजिहा में ही संवाद करने के लिए भी कहा जिस पर पार्षदों ने भी सरगुजिहा में बात करते हुए निगम की समस्याओं के बारे में बताया और समाधान के संबंध में भी अपने सुझाव दिए।

The post पहली बार निगम की बैठक में पहुंचे सांसद, समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सरगुजिहा में ली जानकारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
शहर सरकार के एमआईसी की हुई घोषणा, इन दस पार्षदों को मिली जिम्मेदारी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/mic-announced-these-ten-councilors-got-it/ Mon, 17 Mar 2025 07:13:35 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=13225 अम्बिकापुर। 17 मार्च। नगर निगम के सरकार गठन के 15 दिन बाद अंततः एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। आज महापौर मंजूषा भगत ने छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिक (मेयर-इन-कौंसिल / प्रेसिडेंट-इन-कौंसिल के काम काज के संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998 [...]

The post शहर सरकार के एमआईसी की हुई घोषणा, इन दस पार्षदों को मिली जिम्मेदारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 17 मार्च। नगर निगम के सरकार गठन के 15 दिन बाद अंततः एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है।
आज महापौर मंजूषा भगत ने छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिक (मेयर-इन-कौंसिल / प्रेसिडेंट-इन-कौंसिल के काम काज के संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998 के प्रावधानों के तहत् इसका गठन किया है।
इसमें आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग मनीष सिंह को, जल कार्य विभाग जितेन्द्र सोनी (अज्जु), स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्रीमती ममता तिवारी, बाजार विभाग अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, शिक्षा विभाग शुशांत घोष, महिला तथा बाल कल्याण विभाग श्रीमती प्रियंका गुप्ता, खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति विभाग विपिन पांडेय, पुनर्वास तथा नियोजन विभाग रविकांत उरांव, राजस्व विभाग श्वेता गुप्ता व विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग विशाल गोस्वामी (दूधनाथ) को सौंपा गया है।

The post शहर सरकार के एमआईसी की हुई घोषणा, इन दस पार्षदों को मिली जिम्मेदारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
Video : दरिमा एयरपोर्ट पर उतरा 72 सीटर विमान, जल्द हवाई सेवा शुरू होने की जगी उम्मीद https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/72-seater-aircraft-landed-at-darima-airport/ Tue, 17 Sep 2024 11:00:53 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=12596 अम्बिकापुर। आज दोपहर को दरिमा एयर पोर्ट पर अलांयस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लेंडिंग हुई। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर विमान दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर उतरा था तथा 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहने के बाद विमान ने 3 बजकर 10 मिनट पर पुनः यहां से टेकऑफ किया। [...]

The post Video : दरिमा एयरपोर्ट पर उतरा 72 सीटर विमान, जल्द हवाई सेवा शुरू होने की जगी उम्मीद appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। आज दोपहर को दरिमा एयर पोर्ट पर अलांयस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लेंडिंग हुई। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर विमान दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर उतरा था तथा 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहने के बाद विमान ने 3 बजकर 10 मिनट पर पुनः यहां से टेकऑफ किया। इस सफल लैंडिंग के बाद अम्बिकापुर से रायपुर-वाराणसी-दिल्ली रूट की कनेक्टीविटी होने की संभावना बताई जा रही है रूट के फायनल होते ही यहां टिकट काउंटर प्रारंभ कर दिये जाऐंगे।
वीडियो

The post Video : दरिमा एयरपोर्ट पर उतरा 72 सीटर विमान, जल्द हवाई सेवा शुरू होने की जगी उम्मीद appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>