Author: Prasannjeet Kushwaha

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम है। इधर बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, उधर बवाल का खौफ? पश्चिम बंगाल की इस विधानसभा सीट पर फिर से होगी वोटिंग, सभी बूथों पर डाले जाएंगे वोट स्वामी रामभद्राचार्य आयेंगे चिरमिरी, 17 मई से गूंजेगी श्रीराम कथा CM साय…

Read More

कोलकाता/ बंगाल में बीजेपी के कमाल के बाद कोलकाता पुलिस की एडवाइजरी सामने आई है। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि आज के नतीजों के दौरान या नतीजों के बाद कोई भी राजनीतिक दल विजयी जुलूस नहीं निकालेगा। ये काम सियासी दल कल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। रुझानों में बहुमत मिलने के बाद बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल कोलकाता: बंगाल में बीजेपी ने चौंका दिया है। नतीजों के शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी 150 से भी ज्यादा सीटों पर…

Read More

रायपुर। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई क्रूज हादसे की दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का सुदृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जन सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी और कोरबा सहित अन्य सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां सुरक्षा मानकों का तत्काल…

Read More

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा के आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं. डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत तीन जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि एक घायल जवान का इलाज जारी है. बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने की इसकी पुष्टि की है. छोटेबेठिया थाना इलाके में कांकेर डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांटेड आईईडी बरामद हुआ, जिसे बाहर निकालने के बाद निष्क्रिय किया जा रहा था. इस दौरान दुखद घटना हुई, आकस्मिक रूप से विस्फोट होने के कारण डीआरजी के 4 जवान घायल हो गए.…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं कि वे आमजन के साथ शालीनता, धैर्य और सम्मान के साथ व्यवहार करें। उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यालय और फील्ड स्तर पर शासकीय अधिकारी ही शासन का चेहरा होते हैं, इसलिए उनका आचरण शासन की छवि को प्रभावित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुनना प्रशासनिक अधिकारियों का पहला कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और समाधान पर केंद्रित रहें। उन्होंने स्पष्ट…

Read More

मध्य प्रदेश/ मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी डैम में गुरुवार शाम एक पर्यटक क्रूज़ के डूबने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, और कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं. सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया, ” हादसा अचानक ख़राब हुए मौसम और तेज आंधी तूफ़ान के बीच हुआ.”उन्होंने कहा, ”एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की एक टीम और प्रशासन के सभी लोग यहां मौजूद हैं और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.” यह हादसा खमरिया टापू के पास 30 अप्रैल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया. आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया. मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है. खाते से पैसे निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई मुख्यमंत्री…

Read More

ओडिशा/ सोमवार दोपहर ओडिशा के क्योंझर ज़िले के एक बैंक के कर्मचारी और वहां मौजूद ग्राहक स्तब्ध थे. दरअसल 52 वर्षीय जीतू मुंडा कंधे पर कंकाल लेकर बैंक में दाख़िल हुए थे. ये ओडिशा ग्रामीण बैंक की पाटना ब्लॉक के मल्लीपोशी गांव की ब्रांच थी. जीतू मुंडा पाटना ब्लॉक के दियानाली गांव के रहने वाले हैं. वह अपनी बहन के ग्रामीण बैंक खाते से 19,300 रुपये निकालना चाहते थे. कलरा मुंडा और सुकरु मुंडा का एक बेटा था. लेकिन पति और बेटे की मौत के बाद वह अपने मायके दियानाली लौट आई थीं और दिहाड़ी मज़दूर के रूप में काम…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा आमजन तक प्रभावशाली, पारदर्शी और डिजिटल नागरिक सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से डिजिटल नागरिक सेवाएं और अधिक सशक्त और प्रभावी होंगी। वर्ष 2003 में प्रारंभ हुए…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहल बस्तर के युवाओं को नई दिशा देंगी…

Read More