मध्य प्रदेश/ मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी डैम में गुरुवार शाम एक पर्यटक क्रूज़ के डूबने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, और कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं. सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया, ” हादसा अचानक ख़राब हुए मौसम और तेज आंधी तूफ़ान के बीच हुआ.”उन्होंने कहा, ”एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की एक टीम और प्रशासन के सभी लोग यहां मौजूद हैं और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.” यह हादसा खमरिया टापू के पास 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश पर्यटन का करीब 20 साल पुराना क्रूज़ डैम में डूब गया. उस समय क्रूज़ में लगभग 35 पर्यटक और दो क्रू मेंबर सवार थे.
सीएम साय ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव
विवाह समारोह में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, खुद भी लगा रहा था फांसी, लोगों ने पकड़ा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
कैसे हुआ हादसा
क्रूज़ के पायलट महेश ने दावा किया है कि वह पिछले दस साल से क्रूज़ चला रहे हैं और पूरी तरह प्रशिक्षित और लाइसेंसधारी हैं.
उनके मुताबिक़ क्रूज़ में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ़ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफ़ान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ़ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तूफ़ान इतना तेज था कि पानी में ऊंची लहरें उठ रही थीं और क्रूज़ आधा डूब चुका था. स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम अचानक बिगड़ा और कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए.
इस हादसे में जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री के कर्मचारी कामराज आर्य अपने परिवार के करीब 15 लोगों के साथ सैर के लिए आए थे.
उनके माता-पिता डैम के किनारे बैठे थे, जबकि वे अपनी पत्नी, भाभी और बच्चों के साथ क्रूज़ में सवार थे. कामराज और उनके एक बेटे को बचा लिया गया है लेकिन उनके परिवार के कई लोग अब भी लापता हैं.
स्थानीय विधायक नीरज सिंह ने कहा कि, “यह क्रूज़ कई वर्षों से संचालित हो रहा था और रोजाना पर्यटकों को सैर कराता था. फ़िलहाल सब लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं और हादसे के कारणों पर विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.”

