अम्बिकापुर। 18 अप्रैल। चार वर्ष के बालक द्वारा सरगुजिहा बोलने के कारण उसे विद्यालय में प्रवेश नहीं देने के मामले में अंततः शिक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चोपड़ापारा स्थित स्वरंग स्कूल का संचालन स्थगित कर दिया गया है तथा स्कूल पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा चार सदस्यीय जांच टीम से मामले की जांच कराई गई थी। जांच में स्कूल के पास शिक्षा विभाग से मान्यता भी नहीं पाई गई। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन ने कलेक्टर को पत्र देकर अपनी गलती मानी थी शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल का संचालन स्थगित…
Author: Lav Kushwaha
अम्बिकापुर| 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बीज भंडारण के मामले में कार्रवाई का डर दिखाकर मोटी रकम की मांग की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप, जो हैदराबाद की ‘साईं भव्या सीड्स’ कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं, ने एसीबी अम्बिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी धान और मक्का के बीज की सप्लाई करती है। अगस्त माह की…
अंबिकापुर | 10 अप्रैल। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाले रेप और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना के आठवें दिन पुलिस ने कोरिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। कोरिया में दी गई दबिश, 35 हजार का था इनाम पुलिस प्रशासन आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 35,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सटीक सूचना के आधार पर सरगुजा पुलिस ने कोरिया जिले में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत…
