अम्बिकापुर। 18 अप्रैल। चार वर्ष के बालक द्वारा सरगुजिहा बोलने के कारण उसे विद्यालय में प्रवेश नहीं देने के मामले में अंततः शिक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चोपड़ापारा स्थित स्वरंग स्कूल का संचालन स्थगित कर दिया गया है तथा स्कूल पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा चार सदस्यीय जांच टीम से मामले की जांच कराई गई थी।
जांच में स्कूल के पास शिक्षा विभाग से मान्यता भी नहीं पाई गई। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन ने कलेक्टर को पत्र देकर अपनी गलती मानी थी शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल का संचालन स्थगित करने के उपरांत विद्यालय में अध्यनरत बच्चों का अन्य स्कूलों में प्रवेश कराने के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिये गए हैं।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत

