अम्बिकापुर| 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बीज भंडारण के मामले में कार्रवाई का डर दिखाकर मोटी रकम की मांग की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप, जो हैदराबाद की ‘साईं भव्या सीड्स’ कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं, ने एसीबी अम्बिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी धान और मक्का के बीज की सप्लाई करती है। अगस्त माह की बिक्री के बाद बचे हुए बीजों को दरिमा रोड स्थित ‘माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज’ में सुरक्षित रखा गया था।
इसी दौरान अम्बिकापुर विकासखंड के बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को इस भंडारण की जानकारी मिली। आरोप है कि सोहन लाल भगत ने प्रार्थी को ‘अवैध बीज भंडारण’ के झूठे मामले में फंसाने और एकपक्षीय कार्रवाई करने की धमकी दी। इस कार्रवाई को रोकने के बदले में उन्होंने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के सत्यापन के बाद आज, 12 अप्रैल 2026 को एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी सोहन लाल भगत ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) प्रार्थी से लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act 1988) की धारा 7 और 12 (यथा संशोधित अधिनियम 2018) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और एसीबी की टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत

