मनेन्द्रगढ़। 22 अक्टूबर।
एमसीबी जिले में मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही एक यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशालकाय पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस मालिक सिपाहीलाल और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ढलान और मोड़ के पास अचानक ब्रेक नहीं लगने से चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद बेकाबू बस सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे दुर्घटना में बस मालिक सिपाहीलाल और चालक की जान चली गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने भी मदद की। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन बस की तकनीकी स्थिति और दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस हादसे ने यात्री बसों की सुरक्षा और तकनीकी जांच की आवश्यकता को एक बार फिर सामने ला दिया है।
Trending
- पेड़ से टकराई यात्री बस, मालिक और चालक की मौत, 24 यात्री घायल
- पुलिस के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार
- Rihand Times 21-10-2026
- रावण दहन : अनियंत्रित आतिशबाजी से स्टेज तक पहुंची चिंगारी, मची अफरातफरी
- Rihand Times
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग बाल बाल बचे, ड्राइवर हुआ घायल
- Rihand Times 17-10-2026
- 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति पहुंचेंगी जगदलपुर, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

