बसंतपुर। 03 अगस्त।
बसंतपुर पुलिस ने दो शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जाए जा रहे 2 रास भैंस को बरामद किया है।
मुखबिर से बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को मारते-पीटते अवैध रूप से बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को दो रास भैंसो को क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अमन यादव आ0 जय प्रकाश यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी बनारस तथा सिकंदर आ0 मुन्ना राम उम्र 20 वर्ष, निवासी सैदपुर, गाजीपुर उत्तर प्रदेश बताया।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी अमन यादव शातिर पशु तस्कर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना बसंतपुर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है।
बसंतपुर पुलिस ने मवेशियों को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विधिवत गिरफ्तारी के पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का संदिग्ध शव
- दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, मवेशी कराए गए मुक्त
- स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस!
- Rihand Times 03-08-2026
- चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- Rihand Times 01-08-2026
- कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत ने ग्लास्गो में जीते दो स्वर्ण, प्रीति-जैस्मिन ने दिखाया दमखम
- कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों की मौत

