अंबिकापुर। 25 जुलाई।
शनिवार की सुबह महामाया पहाड़ पर बीट गार्ड ने ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के आगे महामाया पहाड़ के ऊपर सड़ा-गला शव पेड़ में लटके देखा, और कोतवाली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। इसकी खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव का धड़ का हिस्सा गलकर नीचे गिर गया है, जिससे शव काफी पुराना होने की संभावना बनी हुई है। शव किसी युवती का होना सामने आया है, लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बीट गार्ड की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की है। मामला हत्या का है, या आत्महत्या का यह फिलहाल अस्पष्ट है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही इसका कारण स्पष्ट हो पाएगा। कोतवाली सहित गांधीनगर, मणीपुर थाना पुलिस के द्वारा दर्ज गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है। पूरी तरह गल चुके शव को फिलहाल मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच के साथ शव के शिनाख्ती पर जोर दे रही है।
Trending
- महामाया पहाड़ में मिला मानव कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
- जेल से रिहाई के 2 घंटे बाद चली गई कैदी की जान, पिता को लेने आई बेटी शव लेकर लौटी
- Rihand Times 25-07-2026
- 9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : संदेश में लिखा – मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा
- अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, पांच दिन में सड़क मरम्मत का आश्वासन
- सूने मकान से 6 लाख के जेवर व सामानों की चोरी
- दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की अपहरण कर हत्या

