अम्बिकापुर। 24 जुलाई।
सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान डिगमा ग्राम के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के साथ अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में एसडीएम, कलेक्टर, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद आज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया।
चक्काजाम के दौरान अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को पांच दिनों के भीतर डब्ल्यूबीएम सड़क बनाकर मार्ग को आवागमन के लायक करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि निर्धारित समय में सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो उन्हें दोबारा आंदोलन और चक्काजाम करने को मजबूर होना होगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है। उक्त मार्ग के निर्माण के लिए अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। बरसात के दौरान सड़क की हालत इतनी खराब हो गई थी कि साइकिल से चलना भी मुश्किल था और बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। क्षेत्र में एफसीआई गोदाम होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खराब हुई है। फिलहाल सड़क की मरम्मत कर उसे आवागमन के लायक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जनमन योजना के एसडीओ ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया जिसके बाद चक्काजाम स्थगित किया गया है।
Trending
- महामाया पहाड़ में मिला मानव कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
- जेल से रिहाई के 2 घंटे बाद चली गई कैदी की जान, पिता को लेने आई बेटी शव लेकर लौटी
- Rihand Times 25-07-2026
- 9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : संदेश में लिखा – मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा
- अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, पांच दिन में सड़क मरम्मत का आश्वासन
- सूने मकान से 6 लाख के जेवर व सामानों की चोरी
- दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की अपहरण कर हत्या

