अंबिकापुर। 22 जुलाई।
नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के अनशन में शामिल होने सीतापुर से बाईक में दिल्ली जाने निकले दो युवक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सड़क हादसे का शिकार हो गये जिसमें एक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवकों के पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरा के मिठूपारा निवासी दीपक सिंह कुसरो पिता गुनी राम कुसरो 26 वर्ष अपने अपने दोस्त बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला निवासी सूरजभान 26 वर्ष के साथ सोनम वांगचुक का समर्थन करने दिल्ली के जंतर-मंतर जाने के लिए 19 जुलाई की रात पल्सर बाइक से निकला था। दिल्ली जाने से पूर्व बकायदा दोनों ने सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई पोस्ट भी किए थे।
उन्होंने दिल्ली जाने का समय रात 11 बजे ग्राम राधापुर से निर्धारित किया था। बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली जा ही रहे थे कि 20 जुलाई की सुबह करीब 8.30 बजे अलीगढ़ के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पीछे बैठे दीपक सिंह की मौत हो गई, जबकि सूरजभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वे शव लेने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Trending
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026
- सिक्किम टनल हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 9 लाख की लकड़ी

