बलरामपुर। 20 जुलाई।
बलरामपुर जिले के त्रिकुण्डा थाना अंतर्गत राधानगर में जमीन विवाद पर दो चचेरे भाइयों ने शिक्षक की गला रेतकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिक्षक के सिर पर हथौड़े से भी कई वार किया। घटना को अंजाम देने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इधर घटना की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में स्थित आरोपी भाईयों का घर जला दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधानगर निवासी शिक्षक जयकरन जगते 50 वर्ष का अपने चचेरे भाई बृजमोहन (26 वर्ष) व हरिमोहन (23 वर्ष) से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। आज सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे जयकरण अपने बाइक पर सवार होकर स्कूल जाने निकले थे। वे अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि सडक किनारे पहले से घात लगाए बैठे उनके 2 चचेरे भाई बृजमोहन 25 वर्ष और हरिमोहन 24 वर्ष ने रास्ता रोक लिया। बाइक रोकते ही दोनों ने पक्षों के बीच जमीन को लेकर फिर से कहासुनी होने लगी जिसके बाद बृजमोहन व हरिमोहन ने अपने पास रखे चाकू व हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया जिससे जयकरण अचेत होकर गिर पड़े इस बीच आरोपियों ने चाकू से शिक्षक का गला भी रेत दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
पुलिस हेडक्वार्टर में फंदे से लटका मिला त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का शव , मचा हड़कंप
दो भाइयों ने टंगिया से मारकर बुजुर्ग दंपति को जलाया, दोनों आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। इसकी सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि परिवार में जमीन का बंटवारा हो चुका था, इसके बाद भी उनके बड़े पिताजी के बेटे पेशे से शिक्षक जयकरण उन्हें अपनी हिस्से की जमीन जोतने और सीमांकन नहीं कराने दे रहा था। उनका आरोप है कि बंटवारे के बाद भी उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। इस वजह से विवाद बढ़ता गया जिसके बाद उन्होनें आज इस घटन को अंजाम दिया।
आरोपियों के घर ग्रामीणों ने लगाई आग
इधर हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। देखते ही देखते घर आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और हालात पर नजर बनाए हुए है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

