अम्बिकापुर। 18 मई। एजेंसी।
गांधीनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ओमनी कार से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 760 नग मोबाइल फोन और करीब 95.5 किलोग्राम धातु (संभवतः चांदी) की पायल जब्त की है। मामले में संलिप्त पश्चिम बंगाल के रहने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की ओमनी कार में कुछ लोग हाट-बाजारों से चोरी किए गए और अवैध तरीके से जुटाए गए मोबाइलों को दूसरे राज्य में खपाने की फिराक में हैं। सूचना यह भी थी कि इन मोबाइलों का इस्तेमाल आगे चलकर साइबर फ्रॉड और अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है। गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनारस रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।
कार की तलाशी लेने पर पुलिस को प्लास्टिक की बोरियों में भरा भारी मात्रा में सामान मिला। आरोपियों के कब्जे से कुल 760 नग मोबाइल (110 टचस्क्रीन स्मार्टफोन और 650 कीपैड फोन) तथा 95.500 किलोग्राम धातु की पायल बरामद की गई। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ओमनी कार क्रमांक डब्ल्यूबी 58 बीपी 8233 को भी जब्त कर लिया गया। जब कार में सवार लोगों से इस सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर सके।
वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने सामान को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ गांधीनगर थाने में धारा 317(2), 317(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सेन्तु शेख (26 वर्ष), पिता मंटु शेख, गफ्फार शेख (28 वर्ष), पिता इकबाल शेख, असिम शेख (23 वर्ष), पिता आरिफ शेख, इब्राहिम शेख (30 वर्ष), पिता मनिरूल शेख,
माशदुल शेख (37 वर्ष), पिता मक्कार अली शेख को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दूबे, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह और सुल्तान अहमद सक्रिय रहे।
Trending
- Rihand Times 05-06-2026
- तिल्दा की बेटी का कमाल, 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक पास किए 19 एक्जाम
- Rihand Times 04-06-2026
- आ गई खुशखबरी, भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री
- बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा
- Rihand Times 03-06-2026
- इटली में पाकिस्तानियों को कार में बंद करके कौन जला रहा? 4 लोगों की मौत के बाद जांच जारी
- दिल्ली में नियम-कानून नहीं हैं क्या? होटल में जल गए 21 लोग, सोता रहा सिस्टम

