विश्रामपुर। 09 सितम्बर। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर आज बुधवार की दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा लटोरी मंडल उपाध्यक्ष 45 वर्षीय नरेश चौधरी पिता मनबोध चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक द्वारा मंडल अध्यक्ष को कुचले जाने पर हुई इस दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी निवासी नरेश चौधरी बुधवार को अपने काम से लटोरी आए थे। दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर वे अपने घर तुलसी की ओरर लौट रहे थे उसी समय अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर ग्राम गंगापुर में पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस टक्कर से नरेश सडक पर गिर गए जिसपर ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। बुरी तरह से कुचल जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए भेजे जाने के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
Trending
- ट्रक से कुचलकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत, स्टेेट हाईवे पर हुई घटना
- नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका 75 हजार का जुर्माना
- RIHAND TIMES 09-09-2026
- बस्तर के जंगलों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
- RIHAND TIMES 07-09-2026
- 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का भरोसा
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार

