नई दिल्ली। आतंक को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान अब खुद ही आतंकवाद की चपेट में आता जा रहा है। पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन बम धमाकों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन वहां के नेता अभी भी आतंकियों की गोद में बैठकर प्रशासन संभालते हैं।
अब ताजा मामला मंगलवार का है। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक बाजार में जोरदार बम धमाका हुआ। इसमें दो पुलिस अधिकारियों और 5 नागरिकों की मौत हो गई। धमाके इतना जोरदार था कि लाशों के चीथड़े उड़ गए। दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।
5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर थी सक्रिय
5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर थी सक्रिय
नाम ‘लक्ष्मी देवी भारद्वाज’ और पढ़ा रही थीं ‘हाले लुइया’! डीईओ ने हेड मास्टर को किया निलंबित…
अफगानिस्तान सीमा के पास है इलाका
यह बम धमाका अफगानिस्तान की सीमा से सटे बन्नू जिले के पास तहसील सराय नौरंग बाजार में हुआ। धमाके वाली जगह से मिली तस्वीरों में दुकानों के टूटे हुए अगले हिस्से और एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई दे रही थी।
बचाव कार्यों में लगी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धमाके वाली जगह पर एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां भेज दी गई हैं। नौरंग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सईद खान ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को तुरंत बन्नू के अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
पहले भी हुए हैं धमाके
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मोहम्मद इशाक ने कहा कि करीब 37 लोग घायल अवस्था में पहुंचे हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अभी शनिवार को इसी क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर पहले कार बम धमाका हुआ और उसके बाद घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
पाकिस्तान का आरोप है कि यह धमाके अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी कर रहे हैं। लेकिन तालिबान ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक आतंरिक समस्या है।

