नई दिल्ली: तमिलनाडु के विरुधुनगर के पास कट्टनारपट्टी स्थित वनजा फायरवर्क्स यूनिट में रविवार (19 अप्रैल) को हुए विस्फोट में 23 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. यूनिट में हुए दूसरे विस्फोट में छह पुलिसकर्मी और चार दमकलकर्मी समेत 17 लोग घायल हुए. घायलों में एक बच्चा और पांच महिलाएं शामिल हैं.
अधिकांश मृतकों के शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण पहचान में नहीं आ रहे थे. कई शव ब्लास्ट के कारण क्षतिग्रस्त पाए गए.
घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें 80 प्रतिशत से अधिक जलन की चोटें आई हैं. सभी घायलों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात
उधमपुर में यात्री बस पलटने से दर्दनाक हादसा, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
महिला आरक्षण विधेयक का ‘विरोध करने वाले महिषासुर, महिलाएं काली बनकर करेंगी संहार’ : नंद कुमार साय
विरुधुनगर के कलेक्टर एन.ओ. सुखापुत्रा ने अखबार को बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे उस शेड में विस्फोट हुआ, जहां रसायनों का मिश्रण किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि रविवार को पटाखा उद्योग बंद रहता है, लेकिन यह यूनिट बिना अनुमति के संचालित हो रही थी.
करीब 40 मजदूर शेड के अंदर और बाहर पटाखे बनाने में लगे हुए थे. उन्होंने कहा, ‘इन सभी मजदूरों को उन अलग-अलग शेडों में काम करना चाहिए था, जो रसायन मिश्रण स्थल से दूर स्थित होते हैं. लेकिन उन्होंने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया.’
सुखापुत्रा ने बताया कि विरुधुनगर अस्पताल में अतिरिक्त मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही, मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से विशेषज्ञों को बुलाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जा रही है.


