इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दो दिनों में दूसरी बार भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने दोबारा कोलकाता तक हमला करने की धमकी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले कहा था कि अगर भविष्य में कोई “दुस्साहस” होता है तो उनका देश कोलकाता में हमला करके उसका जवाब देगा। यह चेतावनी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के कुछ ही दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद को चेतावनी दी थी कि अगर आतंकी हमले दोबारा हुए तो भारत अभूतपूर्व कार्रवाई करेगा।
जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी मिली उम्रकैद की सजा
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चालक गंभीर
अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार
ख्वाजा आसिफ ने राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद कोलकाता तक हमला करने की धमकी दी थी और उन्होंने एक बार फिर से अपनी धमकी को दोहराया है। ख्वाजा आसिफ की ये धमकी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से पहले आई है जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या कर दी थी। भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पहलगाम की बरसी से पहले पाकिस्तान एक बार फिर पुराने पैटर्न ‘ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन ‘ को दोहरा रहा है।
ख्वाजा आसिफ की भारत को गीदड़भभकी
ख्वाजा आसिफ ने एक दिन पहले कहा था ‘अगर इस बार भारत कोई ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ करने की कोशिश करता है तो इंशाअल्लाह हम उसे कोलकाता तक ले जाएंगे।’ इस धमकी को दोहराता हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा ‘दोबारा भारत ने ऐसी हरकत की तो पहले तो 200-250 किलोमीटर तक हम गये थे लेकिन इस दफा कोलकाता तक पहुंचकर आएंगे।’ भारत ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इससे पहले ख्वाजा आसिफ ने यह भी दावा किया था कि एक संभावित “फॉल्स-फ्लैग” ऑपरेशन के संकेत मिल रहे हैं जिसमें उनके “अपने ही लोग या हिरासत में रखे गए पाकिस्तानी” शामिल हो सकते हैं। उनका कहना था कि लाशें कहीं और से लाकर वहां रखी जा सकती हैं और इसका इल्जाम आतंकवाद पर मढ़ा जा सकता है। हालांकि उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। कई रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान फिर से आतंकी हमले की साजिश रच रहा है और उससे पहले वहां की मीडिया और नेता पहले से ही ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ का हल्ला कर रहे हैं।

