अम्बिकापुर। 20 मार्च 2025। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से रह-रह कर हो रही डकैती की घटनाओं में शामिल गैंग के दो सदस्य अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं वहीं इस गैंग का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विदित हो कि सीतापुर क्षेत्र के राधापुर में 17-18 मार्च की रात को नकाबपोशों द्वारा व्यवसायी राजेन्द्र अग्रवाल के घर में लूट का प्रयास किया गया और असफल हो जाने पर चौकीदार का मोबाईल लूटकर फरार हो गए थे। वहीं 20 दिन पूर्व भी सीतापुर क्षेत्र के ही ग्राम भूसू निवासी राधेश्याम गुप्ता के यहां भी डकैतों ने करीब 13 लाख की लूट की थी। इन घटनाओं से पूर्व भी सीतापुर क्षेत्र में डकैती की कई घटनाएं हो चुकी हैं परन्तु पुलिस के हाथ खाली रह गए थे परन्तु इस बार पुलिस ने इन मामलों में शामिल दो डकैतों को पकड़ लिया है वहीं एक अन्य डकैत भी एक दो दिन में पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है चार सदस्यीय इस गिरोह का मुखिया पुलिस की पकड़े से बाहर है।
पकड़े गए डकैत झारखंड के रहने वाले हैं जो कि मोटरसायकल से सीतापुर क्षेत्र में आकर डकैती डालकर यहां से भाग निकलते थे पकड़ मंे ना आने के कारण सीतापुर क्षेत्र उनके लिए आसान ठिकाना बन गया था परन्तु इस बार की डकैती में डकैतों का सुराग पुलिस को मिल गया जिसके कारण वे अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी के यहां से पुलिस ने एक स्कूटी भी जप्त की है जो कि अम्बिकापुर क्षेत्र में एक महिला से लूटी गई थी। इस मामले का जल्द ही पुलिस द्वारा खुलासा किया जा सकता है अभी आरोपियों से पुलिस द्वारा अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
