बलरामपुर।
अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बलरामपुर थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सरगुजा आईजी दीपक कुमार और बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस एनडीपीएस एक्ट से जुड़े संदिग्धों पर तकनीकी निगरानी रख रही थी। इस दौरान पुलिस को तकनीकी सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजे की एक बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने 24 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध सफेद रंग के बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक जे.एच. 10 ए.क्यू. 5144) को रोका गया।

वाहन की बारीकी से तलाशी लेने पर पिकअप के डाले के नीचे गुप्त बॉक्सनुमा चौंबर पाया गया। जब डाले को ऊपर उठाकर देखा गया तो गुप्त चौंबर में 100 पैकेट गांजा छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए कुल 109.235 किलोग्राम गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक आरोपी योगीराज (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम कतिकनार, थाना नवानगर, जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से गांजा और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है।
थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही है।
Trending
- पुष्पा फिल्म के स्टाईल से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा
- Rihand Times 23-09-2026
- प्रतीक्षा बस स्टैण्ड स्थित रिंग बांध भूमि को पाटकर अवैध प्लॉटिंग करने के मामले में एफआईआर के निर्देश
- Rihand Times 22-09-2026
- बुजुर्ग के हत्याकांड का चौथा आरोपी
- Rihand Times 16-09-2026
- RIHAND TIMES 15-09-2026
- Rihand Times 14-09-2026

