अम्बिकापुर। 07 मार्च। सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित निरूपा सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवनारायण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया।
दोनो ही पदों के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्य भी मैदान में थे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित शिवभरोस बेक व उपाध्यक्ष पद के लिए अनिमा केरकेट्टा ने भी नामंकन भरा था दोनों पदों के लिए अलग-अलग समय पर मतदान की प्रक्रिया हुई जिसमें निरूपा सिंह को 9 व शिवभरोस को 5 मत मिले वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए देवनारायण यादव को 11 जबकि अनिमा केरकेट्टा को 3 मत मिले। निर्वाचन के उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
Trending
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026
- सिक्किम टनल हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 9 लाख की लकड़ी
- फर्जी वन पट्टे के जरिए 25-30 हेक्टेयर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- स्कूल जा रहे शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर
