प्रतापपुर। 28 मार्च।
प्रतापपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू व गोविंदपुर के पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।
जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क बृजभान सिंह हाथी से हुई जनहानि के मामले में प्रकरण आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा पहले 2500 रूपये लिये जा चुके थे मगर प्रकरण जल्दी निपटाने की बात कहकर बाकी पैसों की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा एसीबी से की गयी।
इसी तरह, गोविंदपुर में भूमि की चौहदी (सीमांकन) करने के लिए पटवारी एमपी सिंह द्वारा 15 हजार रूपये की मांग की गयी थी। दोनों भ्रष्ट लोगों को गिरफ्तार करने के लिये एसीबी द्वारा जाल बिछाया गया तथा आज उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी द्वारा की गयी कार्यवाही से प्रतापपुर राजस्व विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।
Trending
- Rihand Times 05-06-2026
- तिल्दा की बेटी का कमाल, 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक पास किए 19 एक्जाम
- Rihand Times 04-06-2026
- आ गई खुशखबरी, भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री
- बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा
- Rihand Times 03-06-2026
- इटली में पाकिस्तानियों को कार में बंद करके कौन जला रहा? 4 लोगों की मौत के बाद जांच जारी
- दिल्ली में नियम-कानून नहीं हैं क्या? होटल में जल गए 21 लोग, सोता रहा सिस्टम
