नवा रायपुर, 13 जून 2026।
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर लोक शिक्षण संचालनालय ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल अपने निर्धारित समय यानी 16 जून 2026 से ही खुलेंगे।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संचालक द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र क्रमांक/विद्या/50/शाला संचालन/2026-27/271-272 के तहत लिया गया निर्णय पूर्णतः सत्य है। इसके मुताबिक, राज्य की समस्त शासकीय (सरकारी) एवं अशासकीय (निजी) शालाओं का विधिवत संचालन 16 जून 2026, मंगलवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विभाग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि नया शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से शुरू होगा। संचालनालय ने साफ तौर पर कहा है कि
”सोशल मीडिया में फैलाई जा रही यह जानकारी कि शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा, पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं फर्जी है।”
विभाग ने पालकों और छात्रों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और 16 जून से शुरू हो रहे स्कूल संचालन के आधिकारिक आदेश को ही सही मानें।
Trending
- काशी विश्वनाथ दर्शन के लिये गया था इंजीनियर का परिवार, इधर घर से 20 लाख की हो गयी चोरी
- Rihand Times 04-08-2026
- अंर्तराज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन हाथी दांत जप्त
- रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का संदिग्ध शव
- दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, मवेशी कराए गए मुक्त
- स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस!
- Rihand Times 03-08-2026
- चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

