Author: Prasannjeet Kushwaha
मनेंद्रगढ़। 10 दिसम्बर। जंगल कटाई, तस्करी और बैगा परिवारों पर अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वन अधिकारियों के विरूद्ध जमकर हल्ला बोला। डीएफओ के खिलाफ लामबंद होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, उग्र होती भीड़ को देखकर प्रशासन व पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटा जा सके। डीएफओ कार्यालय के समक्ष पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने…
नयी दिल्ली। 03 दिसम्बर। पीआईबी। अंबिकापुर तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा हाल के वर्षों में रेल परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की जा रही है। यह जानकारी आज लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। मंत्री ने बताया कि यह प्रश्न सांसद चिन्तामणि महाराज द्वारा पूछा गया था। अंबिकापुर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में कई महत्वपूर्ण सर्वेक्षण एवं परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। बौरीडांड-अंबिकापुर…
अम्बिकापुर। 24 नवम्बर। शहर में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया कार्य होने के लग रहे आरोपों के बीच बीती रात नवापारा चौक में हो रहे निर्माण कार्य को गलत तरीके से करने की सूचना मिलने के बाद पूर्व महापौर डॉ0 अजय तिर्की द्वारा वहां पहुंचकर रूकवा दिया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ठीक से कार्य ना करने के लिए फटकारा तथा कार्य में भेदभाव करने का आरोप लगाया। विदित हो कि शहर की कई सड़कों के डामरीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है करोड़ों की लागत से हो रहे निर्माण कार्य में घटिया स्तर का काम…
बलरामपुर। 23 नवम्बर। बलरामपुर जिले के ग्राम सिलाजू में बीते शाम दशगात्र के कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। प्रेम कुमार यादव के पिता के दशगात्र में भोजन की तैयारी के दौरान अचानक प्रेशर कूकर फट गया, जिससे किचन में मौजूद प्रेम की पत्नी सुषमा यादव (30 वर्ष ) और उनकी मौसी फुलवा देवी (50 वर्ष ) गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद परिजन दोनों को तत्काल रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, सुषमा यादव के चेहरे पर गंभीर जलन है और उनकी आंखे भी नहीं खुल रही हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति…
प्रतापपुर। 23 नवम्बर। एजेंसी। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में हाथियों और मनुष्यों के बीच बढ़ता संघर्ष अब विकराल रूप ले चुका है। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब जंगली हाथियों ने ग्राम रमकोला पण्डोपारा निवासी सरफुद्दीन पिता मोहम्मद हबीब (उम्र लगभग 55 वर्ष) को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वर्षों से लगातार जारी हाथी-मानव संघर्ष के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस जमीनी पहल न किया जाना ग्रामीणों के आक्रोश और भय दोनों को बढ़ा रहा है। दस्तावेजों में योजनाएं अवश्य…
अम्बिकापुर। 22 नवम्बर। देशभर में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखकर सरगुजा पुलिस ने किसानों से भी धान खरीदी के बाद बैंक से राशि निकालते समय सावधान रहने का आग्रह किया है। कहा गया है कि बैंक से रकम की प्राप्ति के बाद जेबकतरों, छिनैती, उठाईगिरी व लूटपाट करने वालों से बचने की जरूरत है। आगाह कराया गया है कि किसी भी अज्ञात मोबाइल नम्बर से धान खरीदी एवं पैसे के लेनदेन से संबंधित किसी प्रकार की चर्चा न करें। अज्ञात मोबाइल नम्बर से धान खरीदी के संबंध में कोई लिंक, एपीके फाइल, ओटीपी, पिन कोड प्राप्त होने पर…
प्रतापपुर। 22 नवम्बर। एजेंसी। प्रतापपुर तहसील अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुई के रमकोला गांव में निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई की अनुमति का दुरुपयोग कर जंगल के साल वृक्ष काटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत और विरोध के बाद न सिर्फ कटाई रोकी गई बल्कि लकड़ी के परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार रमकोला निवासी ननकू पिता रामदास ने अपनी निजी भूमि खसरा नंबर 549 और 683 पर लगे 9 साल वृक्षों की कटाई के लिए जून में अनुमति प्राप्त की थी। राजस्व विभाग प्रतापपुर ने यह अनुमति जारी की…
मनेंद्रगढ़। 18 सितम्बर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट मनेंद्रगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चनवारीडांड स्थित चौहान ट्रेडर्स के कबाड़ी गोदाम में दबिश दी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर की गई इस छापेमारी में आरपीएफ ने रेलवे की चोरी की गई संपत्ति जब्त करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री की कीमत लगभग 33,000 रुपए आँकी गई है, जबकि एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जी एम 1250को भी कब्जे में लिया गया। आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चनवारीडांड क्षेत्र के कबाड़ी गोदाम में रेलवे लाइन का सामान अवैध रूप से संग्रहित किया…
अम्बिकापुर। 28 अप्रैल। नगर निगम अम्बिकापुर के पहले सामान्य सभा की बैठक में आज अचानक सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंच गए। महापौर ने बताया कि उन्होंने संसद से बैठक में आने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार करते हुए सांसद बैठक में आये थे। निगम के सामान्य सभा की बैठक में सरगुजा सांसद करीब 1 घंटे तक बैठकर वार्ड की समस्याओं के संबंध में पक्ष विपक्ष की बातों को सुनते रहे जिसके बाद अधिकारियों से सड़क, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर…
