Author: Prasannjeet Kushwaha

मुम्बई। 30 जनवरी। एजेंसी। सोने-चांदी की तूफानी रफ्तार पर आखिर ब्रेक लग ही गया। जिस तेजी ने निवेशकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, उसी बाजार ने शुक्रवार, 30 जनवरी को तगड़ा झटका दे दिया। एमसीएक्स पर फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 9 प्रतिशत तक टूट गया और अपने ऑलटाइम हाई से सीधा 15000 रुपए सस्ता हो गया। इसकी कीमत पिछले सत्र के 1,83,962 रुपए से फिसलकर 1,54,157 रुपए के लेवल पर पहुंच गई। चांदी का हाल तो और भी खराब रहा। जो कीमतें आसमान छू रही थीं, वे औंधे मुंह गिरीं। इसमें 15 फीसदी की भारी गिरावट आई…

Read More

रायपुर : नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य चिकिसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, किंतु सरकार की प्राथमिकता अब भी यह सुनिश्चित करना है कि दूरस्थ, वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में…

Read More

चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना 17.40 किलोमीटर लंबी 40.56 करोड़ रुपए की लागत से साजापहाड़-चैनपुर सड़क में चल रहे चौड़ीकरण कार्य भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि चैनपुर से लेकर चिरमिरी के पंडित दीनदयाल चौक तक चल रहे सड़क और पुल निर्माण कार्य हो रहा है करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस मार्ग के निर्माणाधीन पुल में दरारें पड़ गई हैं। जून 2025 में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क पर कटिंग, गिट्टी-मिट्टी भराई और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है ठेकेदार कच्ची मिट्टी…

Read More

मनेंद्रगढ़/ मनेंद्रगढ़ नगरपालिका को लेकर लंबे समय से भीतर ही भीतर सुलग रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। प्रदर्शन की शुरुआत राजीव गांधी चौक से हुई, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन को वैचारिक आधार देने की कोशिश की। अशोक श्रीवास्तव ने कहा आज एमसीबी जिला एक सिंडीकेट के इशारों पर चलाया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी भय के माहौल में काम कर रहे हैं। जो सवाल करता है, उसे डराया-धमकाया जाता है। यह लोकतंत्र नहीं, दबाव की राजनीति है। उन्होंने दावा किया कि नगरपालिका से लेकर…

Read More

नई दिल्ली/ यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रोक लगी दी है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए। इसी के साथ पीठ ने केंद्र और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में इन विनियमों को सामान्य वर्गों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण होने के आधार पर चुनौती दी गई है। ऐसे में सुनवाई के दौरान सुप्रीम…

Read More

विशाखापत्तनम/ भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उसके पास तैयारियां परखने के लिए दो ही मैच शेष हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात संजू सैमसन की खराब फॉर्म है जो शुरुआती तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और जल्दी अपना विकेट गंवा रहे हैं। सैमसन को अगर विश्व कप के लिए एकादश में अपना दावा पुख्ता करना है तो उन्हें हर हाल में रन बनाने होंगे। बेहतरीन फॉर्म में है भारत इस सीरीज में…

Read More

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय DGCA ने भी विमान हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, अजित पवार के प्लेन क्रैश की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। इसके लिए दिल्ली से AAIB की टीम जांच करने जा रही है। मगर, शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खामी की बात सामने आई है।यह कहा जा रहा है कि पायलट ने संकरे रनवे पर उतरने…

Read More

अम्बिकापुर। धान खरीदी की अंतिम तिथी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे खरीदी केन्द्रों में खराब धान को खपाने के लिए बिचौलिये ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया जहां एक किराये के मकान में कालातीत धान के बीजों को बोरों में भरकर खरीदी केन्द्रों में खपाने की तैयारी चल रही थी परन्तु मोहल्लेवासियों की सजगता से मामला उजागर हो गया जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने करीब 300 बोरा कालातीत धान जप्त किया है। 26 जनवरी को रात में वार्ड क्रमांक 2 सुभाषनगर में मुकेश गुहा के किराये के मकान में…

Read More