अम्बिकापुर। 20 मार्च 2025। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से रह-रह कर हो रही डकैती की घटनाओं में शामिल गैंग के दो सदस्य अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं वहीं इस गैंग का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विदित हो कि सीतापुर क्षेत्र के राधापुर में 17-18 मार्च की रात को नकाबपोशों द्वारा व्यवसायी राजेन्द्र अग्रवाल के घर में लूट का प्रयास किया गया और असफल हो जाने पर चौकीदार का मोबाईल लूटकर फरार हो गए थे। वहीं 20 दिन पूर्व भी सीतापुर क्षेत्र के ही ग्राम भूसू निवासी राधेश्याम…
Author: Lav Kushwaha
अम्बिकापुर। 17 मार्च। नगर निगम के सरकार गठन के 15 दिन बाद अंततः एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। आज महापौर मंजूषा भगत ने छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिक (मेयर-इन-कौंसिल / प्रेसिडेंट-इन-कौंसिल के काम काज के संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998 के प्रावधानों के तहत् इसका गठन किया है। इसमें आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग मनीष सिंह को, जल कार्य विभाग जितेन्द्र सोनी (अज्जु), स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्रीमती ममता तिवारी, बाजार विभाग अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, शिक्षा विभाग शुशांत घोष, महिला तथा बाल…
अम्बिकापुर। 16 मार्च। आज सरगुजा संभाग मुख्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले के गांधीचौक के पास से गुजरने से ठीक पहले कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा जैसे-तैसे मामला शांत कराया गया। देखेें विडियो-
अम्बिकापुर। 07 मार्च। आज अम्बिकापुर प्रवास पर आए रेल्वे के जीएम से सरगुजा में रेल विस्तार की मांग करने जनप्रतिनिधियों व नेताओं द्वारा करने पर जीएम ने एक मांग को तत्काल स्वीकृत करते हुए अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण की घोषणा कर दी जिससे आने वाले दिनों में यहां दो प्लेटफार्म हो जाऐंगे। विदित हो कि आज दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के जीएम तरूण प्रकाश का अम्बिकापुर प्रवास था जिसपर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कांग्रेस नेता व भाजपा पार्षद आलोक दुबे, जेडआरसीयू के सदस्य मुकेश तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन उनसे मिलने गए थे।…
अम्बिकापुर। 07 मार्च। सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित निरूपा सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवनारायण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। दोनो ही पदों के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्य भी मैदान में थे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित शिवभरोस बेक व उपाध्यक्ष पद के लिए अनिमा केरकेट्टा ने भी नामंकन भरा था दोनों पदों के लिए अलग-अलग समय पर मतदान की प्रक्रिया हुई जिसमें निरूपा सिंह को 9 व शिवभरोस को 5 मत मिले वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए…
अंबिकापुर। 03 मार्च 2025। वाहन में हुई मामूली टक्कर पर नशे में धुत्त युवकों ने स्कार्पियो सवार प्रधान आरक्षक को बेहोश होते तक पीटा। इस दौरान मार्ग से गुजर रही महिला प्रधान आरक्षक ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट का प्रयास किया। इस घटना में शामिल चार में से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। आहत प्रधान आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मणिपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश सिंह कल रात को शासकीय काम से स्कार्पियो…
अम्बिकापुर। 17 जनवरी। जल संसाधन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में संभाग में कार्य की गुणवत्ता को लेकर विभाग के सचिव ने चिंता जताई है। बैठक में यह बात सामने आई कि जब ठेकेदार संभावित लागत से 35 प्रतिशत तक कम में काम ले रहे हैं तो फिर काम की गुणवत्ता कैसे ठीक होगी वहीं नये साल से विभाग द्वारा नया एसओआर अर्थात कार्य का प्राक्कलन जिसमें विभिन्न कार्यों के लिए बढ़ा हुआ दर लागू किया जाना है उसे भी लेकर सवाल उठे। विदित हो कि कल हुई बैठक में जल संसाधन विभाग के मंत्री केदार कश्यप द्वारा अधिकारियों…
सूरजपुर। सरगुजा रेंज के सूरजपुर जिला मुख्यालय के थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या कर शव को घर से तीन किलोमीटर दूर फेंक दिया गया था। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ पुलिस टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंगरोड में किराये के मकान में पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं कल रात को पेट्रोलिंग के लिए निकले हुए थे उनके घर में उनकी पत्नी व 16 वर्षीय बेटी थी रात में…
अम्बिकापुर। आज दोपहर को दरिमा एयर पोर्ट पर अलांयस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लेंडिंग हुई। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर विमान दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर उतरा था तथा 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहने के बाद विमान ने 3 बजकर 10 मिनट पर पुनः यहां से टेकऑफ किया। इस सफल लैंडिंग के बाद अम्बिकापुर से रायपुर-वाराणसी-दिल्ली रूट की कनेक्टीविटी होने की संभावना बताई जा रही है रूट के फायनल होते ही यहां टिकट काउंटर प्रारंभ कर दिये जाऐंगे। वीडियो
अम्बिकापुर। 23 जून। शिक्षा विभाग काउंसलिंग के माध्यम से स्थानांतरण व पदस्थापना को लेकर किये गए खेल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी जांच प्रारंभ करा दी है। इसके लिए संभागायुक्त द्वारा डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है जिसने कार्यालय में छापामार कार्यवाही करते हुए शिकायत से संबंधित दस्तावेजों को जप्त किया है। विदित हो कि सरगुजा संभाग में शिक्षकों व सहायक शिक्षकों के पदोन्नति के उपरांत उनकी पदस्थापना के लिए सरकार द्वारा काउंसलिंग का नियम बनाया गया था जिसमें जिन स्कूलों में पद रिक्त हो रहे थे उनकी सूची देकर पदोन्नत शिक्षकों…
