अम्बिकापुर। 02 अक्टूबर। आज दोपहर 12 बजे के करीब शहर के रिंगरोड में स्थित श्री कृपा फ्युल्स में एक युवक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी से बचने के लिए युवती पूरे परिसर में भागी परन्तु युवक ने उसपर चाकू से कई वार किये और उसकी जान ले ली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मूलतः बलरामपुर जिले के शाहपुर चांदो की रहने वाली विद्यावती पिछले कुछ दिनों से मिशन चौक के पास स्थित श्री कृपा फ्युल्स नामक पेट्रोल पंप में काम कर रही थी बलरामपुर जिले के ही कुसमी…
Author: Lav Kushwaha
बरेली। (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को हुए बवाल के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बरेली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का मुक्की करने की कोशिश की गई. इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं और मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है वहीं पुलिस ने 39 लोग हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 7 दिनों…
लेह। 26 सितम्बर। एजेंसी। लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कथित पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद हुई, जब लेह में बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भीषण झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी। वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम उन्हें लेकर उनके…
अंबिकापुर, 19 सितंबर। विजयदशमी (दशहरा) के कार्यक्रम को लेकर अब एक पखवाड़ा भी शेष नहीं है ऐसे में इस भव्य आयोजन के वर्षों से सह आयोजनकर्ता रहे नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने समिति की बैठक में अगले वर्ष से पृथक आयोजन करने का प्रस्ताव देकर हलचल मचा दी है। विदित हो कि पिछले करीब तीन दशक से अधिक समय से सरगुजा जिले में रावण दहन का कार्यक्रम विशाल रूप से मनाया जा रहा है इस आयोजन को सरगुजा सेवा समिति, नागरिक सेवा समिति व जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता रहा है परन्तु पिछले कुछ समय से…
बलरामपुर। (राजपुर)। 23 अप्रैल। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक पहाड़ी कोरवा परिवार की जमीन को हड़प लेने व बार-बार शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाने के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर पहाड़ी कोरवा द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद पुलिस ने राजपुर के उप पंजीयक, गांव के हल्का पटवारी सहित सात लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेस्की में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन के खसरा को गांव के हल्का पटवारी राहुल सिंह पर भुईया…
अंबिकापुर। 22 अप्रैल। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) द्वारा आज जारी किये गए वर्ष 2024 के परीक्षा परिणाम में सरगुजा जिले के बतौली निवासी केशव गर्ग व अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी शचि जायसवाल का चयन हुआ है दोनों के चयन से उनके परिजनों के साथ ही जिले में भी हर्ष का माहौल है। विदित हो कि आज दोपहर को यूपीएससी द्वारा वर्ष 2024 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है जिसमें कुल 1009 युवाओं को देशभर से चयनित किया गया है इस परिणाम में जहां प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप किया है वहीं छत्तीसगढ़ के…
बलरामपुर (कुसमी) 21 अप्रैल। बलरामपुर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आरएमए के निजी क्लिनिक में ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए द्वारा नस में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई है। जानकारी के अनुसार चांदो क्षेत्र के ग्राम जरहाखाड़ निवासी महिला सीमा किस्पोट्टा के भाई डेविड किस्पोट्टा ने चांदो तहसीलदार को आवेदन देकर बताया कि 14 अप्रैल 2025 की सुबह उसकी बहन सीमा किस्पोट्टा (41) महुआ बीनने के बाद चांदो साप्ताहिक बाजार कुछ…
पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में हाल ही में घटी एक अद्भुत घटना ने ना केवल भक्तों को चमत्कृत किया, बल्कि इसे एक दिव्य संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है. बाज ने मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज को अपने पंजों में पकड़ा और उसे उड़ाकर अपने साथ ले गया. ध्वज को ले जाने से पहले बाज या गरूण ने मंदिर की परिक्रमा भी की। क्या यह सिर्फ एक चमत्कारी घटना है, या यह किसी बड़े दिव्य परिवर्तन का संकेत है? इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विदित हो कि जगन्नाथ मंदिर के शिखर…
बलरामपुर। 26 मार्च। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगरपंचायत के परिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। परिषद ने सर्वसम्मति से वाड्रफनगर का नाम बदलकर वासुदेवनगर करने का प्रस्ताव पास किया। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की यह लंबे समय से मांग थी कि वाड्रफनगर का नाम अंग्रेजी शासनकाल के दौरान रखा गया था, जो अब गुलामी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। भाजपा संगठन ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से वासुदेवनगर नामकरण की मांग को उठाया था, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी समर्थन दिया। इस संबंध में भाजपा संगठन के द्वारा विभिन्न…
बलरामपुर। 24 मार्च। भाजपा ने सामरी से वर्तमान विधायक उद्देश्वरी पैकरा के पति तथा पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। विदित हो कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैंकरा ने भी जिला पंचायत का चुनाव जीता था पार्टी ने हीरामणि निंकुज को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया था इसके बाद भी सिद्धनाथ पैंकरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा…
