Author: Lav Kushwaha

अम्बिकापुर। 04 मार्च। नगर निगम के पहले सम्मिलन में आज निगम के नए सभापति के रूप में महावीर वार्ड के पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार सभापति पद हेतु नहीं उतारा था। इसके साथ ही अपील समिति के 4 सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें भाजपा पक्ष से सुषमा गुप्ता व विकास पांडेय तथा कांग्रेस से पपिनन्दर सिंह रवि एवं गीता प्रजापति को अपील समिति का सदस्य बनाया गया है।

Read More

अंबिकापुर। 03 मार्च 2025। वाहन में हुई मामूली टक्कर पर नशे में धुत्त युवकों ने स्कार्पियो सवार प्रधान आरक्षक को बेहोश होते तक पीटा। इस दौरान मार्ग से गुजर रही महिला प्रधान आरक्षक ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट का प्रयास किया। इस घटना में शामिल चार में से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। आहत प्रधान आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मणिपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश सिंह कल रात को शासकीय काम से स्कार्पियो…

Read More

अम्बिकापुर। 24 फरवरी। निगम में नयी सरकार के चुनाव का परिणाम आए हुए 10 दिन हो चुके हैं परन्तु अभी तक नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है परन्तु अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि नयी निगम सरकार के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह अगले माह के पहले सप्ताह में हो सकता है और यह भी संभावना है कि इसमें मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। विदित हो कि निगम में महापौर सहित 48 में से 31 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है वहीं एक निर्दलीय द्वारा भी भाजपा का समर्थन…

Read More

अंबिकापुर (सीतापुर)। 24 मार्च। जनपद पंचायत सीतापुर में मतगणना से असंतुष्ट ग्रामीणों के द्वारा पुर्नमतगणना की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद ग्रामीणों सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। सीतापुर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक रघुनाथ राम भगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 22 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय सीतापुर में सारणीकरण ड्यूटी हेतु वे रवाना हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे ग्राम ढेलसरा निवासी सुरेश प्रधान, शलील बखला, मनोज केरकेट्टा, अनिल टोप्पो, रितिक रोशन, अनुप तिर्की पिता स्व. मोहन तिर्की निवासी ग्राम मुरता, बैजन्ती माला पति श्यामचरण केहरी 35 वर्ष…

Read More