अंबिकापुर। 03 मार्च 2025। वाहन में हुई मामूली टक्कर पर नशे में धुत्त युवकों ने स्कार्पियो सवार प्रधान आरक्षक को बेहोश होते तक पीटा। इस दौरान मार्ग से गुजर रही महिला प्रधान आरक्षक ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट का प्रयास किया। इस घटना में शामिल चार में से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। आहत प्रधान आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मणिपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश सिंह कल रात को शासकीय काम से स्कार्पियो वाहन में होलीक्रॉस अस्पताल पुलिस चौकी की ओर गुदरी चौक से प्रतापपुर चौक मार्ग होते हुए जा रहे थे प्रतापपुर चौक से पहले जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी को मिशन की ओर जाने के लिए मोड़ा। तिराहे पर सामने से आ रही कार से स्कार्पियो की मामूली टक्कर हो गई जिससे स्कार्पियो का ही साईड मिरर टूट गया।
आरोप है कि इस टक्कर के बाद कार में सवार चार युवक जो कि नशे में थे चारों ने स्कार्पियो सवार प्रधान आरक्षक से विवाद शुरू कर दिया और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। युवकों ने प्रधान आरक्षक को बेहोश होते तक पीटा। इस मारपीट के दौरान ही एक महिला प्रधान आरक्षक अपनी स्कूटी से गुजर रही थी जिन्होंने सहकर्मी प्रधान आरक्षक से मारपीट होता देख आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने महिला प्रधान आरक्षक पर भी हमले का प्रयास किया जिसमें उनकी वर्दी फट गयी और मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास करने पर महिला प्रधान आरक्षक का मोबाइल छीनकर फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय एक बारात मौके से गुजर रही थी, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार है।
Trending
- Rihand Times 05-06-2026
- तिल्दा की बेटी का कमाल, 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक पास किए 19 एक्जाम
- Rihand Times 04-06-2026
- आ गई खुशखबरी, भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री
- बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा
- Rihand Times 03-06-2026
- इटली में पाकिस्तानियों को कार में बंद करके कौन जला रहा? 4 लोगों की मौत के बाद जांच जारी
- दिल्ली में नियम-कानून नहीं हैं क्या? होटल में जल गए 21 लोग, सोता रहा सिस्टम

